Bihar Coronavirus News Live: पटना में पांच लोगों की कोरोना से मौत, इन जिलों में मिले 100 से अधिक पॉजिटिव

पटना एम्स में शुक्रवार को कोरोना से चार महिला मरीजों की मौत हो गयी. वहीं पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 50 साल के अनिल कुमार नाम के एक मरीज की मौत हो गयी. पटना एम्स में शुक्रवार को 16 मरीजों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज कर घर भेज दिया गया.

Live Updates
8:22 PM. 22 Jan 22 2:52 PM. 22 Jan

इन सात जिलों में मिले 100 से अधिक नये कोरोना पॉजिटिव

पटना सहित राज्य के इन सात जिलों में 100 से अधिक नये कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. इनमें पटना जिले में 697, मधेपुरा में 126, मुजफ्फरपुर में 117, पूर्णिया में 118, समस्तीपुर में 222, सारण में 101 और वैशाली जिले में 102 नये संक्रमित शामिल हैं.

8:22 PM. 22 Jan 22 2:52 PM. 22 Jan

कोरोना: वाहनों में भीड़ की इजाजत नहीं

सार्वजनिक वाहनों में 100 प्रतिशत सीटों का उपयोग होगा, पर भीड़ करने की इजाजत नहीं मिलेगी. इसे परिवहन विभाग सुनिश्चित करेगा. सभी यात्रियों का मास्क पहनना अनिवार्य होगा. सभी सार्वजनिक व निजी आयोजनों में अधिकतम 50 लोग ही भी ले सकेंगे.

8:22 PM. 22 Jan 22 2:52 PM. 22 Jan

सभी धार्मिक स्थल आमजनों के लिए बंद

सभी धार्मिक स्थल आमजनों के लिए बंद रहेंगे. सिनेमा हॉल, शॉपिंग मॉल, क्लब, स्विमिंग पूल, स्टेडियम, जिम, पार्क व उद्यान पूरी तरह बंद रहेंगे. रेस्टोरेंट में बैठने की क्षमता 50 प्रतिशत होगी. विवाह व श्राद्ध में 50 प्रतिशत होगी. विवाह व श्राद्ध में 50 लोगों को शामिल होने की इजाजत मिलेगी.

8:22 PM. 22 Jan 22 2:52 PM. 22 Jan

रात 10 से सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू

रात 10 से सुबह पांच बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा. इस दौरान सिर्फ सवास्थ्य से संबंधित गतिविधी, मालवाहक वाहन, हवाई जहाज व ट्रेन यात्री को परिवहन की इजाजत रहेगी.

8:22 PM. 22 Jan 22 2:52 PM. 22 Jan

राज्य में कोरोना संक्रमण दर दो फीसदी से नीचे आयी

बिहार में कोरोना के नये संक्रमितों की संख्या में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. शुक्रवार को 3009 नये संक्रमित पाये गये. राज्य में संक्रमण दर घटकर दो प्रतिशत से नीचे 1.97 प्रतिशत तक रह गयी है. नये संक्रमितों के मामले में बिहार देश के 21वें पायदान पर आ गया है. पछले 24 घंटे में 6896 कोरोना मरीज ठीक हुए है.

8:22 PM. 22 Jan 22 2:52 PM. 22 Jan

नये केस में अब आ रही है कमी

पहली और दूसरी लहर की अवधि की तुलना में तीसरी लहर अपेक्षाकृत छोटी है. दूसरी लहर में संक्रमण करीब 35 से 40 दिनों तक पीक पर था, लेकिन जिस तरीके से तीसरी लहर में केस घट रहे है, उससे ऐसा लगता है कि इसका पीक आ चुका है, जो करीब 20 दिन ही असरदार रहा.

मुख्य बातें

पटना एम्स में शुक्रवार को कोरोना से चार महिला मरीजों की मौत हो गयी. वहीं पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 50 साल के अनिल कुमार नाम के एक मरीज की मौत हो गयी. पटना एम्स में शुक्रवार को 16 मरीजों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज कर घर भेज दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >