बिहार में कोरोना से 7 मौतें और, गुरुवार को 6393 नये कोरोना पॉजिटिव केस

Bihar Coronavirus News Live: पटना में 24 घंटे में पटना में कोरोना से छह लोगों की माैत हो गयी. बुधवार को पटना एम्स में 14 वर्षीय लड़की समेत तीन मरीजों की कोरोना से मौत हो गयी. हर पल की अपडेट जानने के लिए पढ़ते रहे प्रभात खबर

Live Updates
9:25 PM. 13 Jan 22 9:25 PM. 13 Jan

कोरोना का जिलेवार आंकड़ा

गुरुवार को कटिहार व पश्चिम चंपारण जिले में 96-96, औरंगाबाद में 90, भोजपुर में 88 व 88, रोहतास व किशनगंज में 79-79, मधुबनी में 76, कैमूर में 70, लखीसराय में 62,अररिया में 59, सीतामढ़ी में 54, बांका में 52, सुपौल में 51, जहानाबाद में 49,गोपालगंज व खगड़िया में 47-47, नवादा में 44, अरवल में 42, शेखपुरा में 13 व शिवहर में आठ नये कोरोना संक्रमित पाये गये. साथ ही अन्य राज्यों के 66 लोग भी कोरोना संक्रमित हुए हैं.

9:25 PM. 13 Jan 22 9:25 PM. 13 Jan

जहां 100 से अधिक नये संक्रमित पाये गये

गुरुवार को जिन जिलों में 100 से अधिक नये संक्रमित पाये गये हैं, उनमें भागलपुर में 273, सहरसा में 256, नालंदा में 215, बेगूसराय में 209, मुजफ्फरपुर व सारण में 192-192, मुंगेर में 191, दरभंगा में 187, गया में 179, समस्तीपुर में 162, जमुई में 133, पूर्णिया में 128, मधेपुरा व वैशाली में 118-118, सीवान में 107 व पूर्वी चंपारण में 102 नये संक्रमित पाये गये.

9:25 PM. 13 Jan 22 9:25 PM. 13 Jan

बिहार कोरोना अपडेट

बिहार में पिछले 24 घंटे में 6,393 नये कोरोना संक्रमित पाये गये. इनमें पटना जिले में सर्वाधिक 2275 नये केस पाये गये. पटना जिले में कोरोना संक्रमण दर सर्वाधिक 23.02% है, जबकि राज्य की औसत संक्रमण दर अभी 3.51% है. इस दौरान राज्य में सात लोगों की मौत हो गयी, वहीं 3669 लोग स्वस्थ हुए. राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़ कर 31,374 हो गयी हैं, जबकि रिकवरी रेट घटकर 94.34% हो गयी है. एक लाख 82 हजार 374 सैंपलों की जांच की गयी.

7:09 PM. 13 Jan 22 7:09 PM. 13 Jan

अधिक संक्रमण दर वाले जिले

पटना 20.65%

जहानाबाद 6.82%

जमुई 6.13%

भागलपुर 5.88%

सहरसा 4.43%

बांका 4.22%

मुजफ्फरपुर 3.97%

मुंगेर 3.88%

बेगूसराय 3.51%

समस्तीपुर 3.38%

बक्सर 3.06%

गया 3.07%

7:09 PM. 13 Jan 22 7:09 PM. 13 Jan

बेगूसराय में कोरोना विस्फोट

बेगूसराय में कोरोना विस्फोट हुआ है. जिला में 157 नए मामले पाए गये हैं जिसके बाद अब एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 796 हो गयी है.

7:09 PM. 13 Jan 22 7:09 PM. 13 Jan

पिछले तीन दिनों में 19 कोरोना मरीजों की मौत

बिहार में तीसरी लहर ने अब तेज हो गयी है. रोजाना हजारों कोरोना मरीज तो सामने आ ही रहे हैं. अब लोगों की जानें भी लगातार जा रही है. पिछले तीन दिनों में 19 कोरोना मरीजों की मौत हुई है. बुधवार को राज्यभर में 7 मरीजों की मौत हुई. वहीं इससे पहले दो दिनों में 12 मरीजों की मौत हुई थी. पटना एम्स समेत अन्य अस्पतालों में मौत के मामले सामने आये हैं. वहीं बुधवार को पहली बार बड़ी तादाद में मरीज स्वस्थ भी हुए हैं.

7:09 PM. 13 Jan 22 7:09 PM. 13 Jan

मकर संक्रांति पर रहेगी सख्ती लागू

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक में सभी जिलों को संक्रमण की दर पर नजर रखने को कहा गया है. मकर संक्रांति पर भीड़ नही होने देने तथा नदी घाटों पर भी सख्ती बरतने का का निर्देश सभी डीएम को दिया गया. बैठक में मकर संक्रांति को देखते हुए जिलों को कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन कराने का निर्देश दिया गया.

7:09 PM. 13 Jan 22 7:09 PM. 13 Jan

मास्क चेकिंग अभियान तेज

पटना जिले में मास्क चेकिंग के लिए 10 धावा दल तथा 34 अन्य टीम द्वारा अभियान चलाया जा रहा है. इस क्रम में बुधवार को 581 लोगों से 16650 रुपये जुर्माना राशि वसूली की गयी. कोरोना की तीसरी लहर में मास्क चेकिंग अभियान में अब तक 225650 रुपये जुर्माने की वसूली की जा चुकी है.

2:53 PM. 13 Jan 22 2:53 PM. 13 Jan

बिहार में सक्रिय केसों की संख्या में लगातार इजाफा बना चिंता का विषय

बिहार में कोरोना संक्रमण की दर बेशक तेज है. इस संदर्भ में बिहार के लिए राहत की बात यह है कि यहां कोविड के सक्रिय केसों की संख्या पड़ोसी राज्यों सहित समूचे पूर्वी भारत की तुलना में अभी सबसे कम है. केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक 12 जनवरी तक बिहार में सक्रिय केसों की संख्या 28659 है. बिहार के पड़ोसी राज्यों में कोविड की संख्या इससे कहीं ज्यादा है.

2:53 PM. 13 Jan 22 2:53 PM. 13 Jan

भोजपुर में मिले 28 पॉजिटिव केस, 395 केस एक्टिव

भोजपुर में कोरोना का कहर लगातार जारी है. प्रतिदिन कोरोना संक्रमित लोग मिल रहे हैं. इसकी चपेट में कई डॉक्टर, स्वास्थ्यकर्मी, अधिकारी, जज व बच्चे शामिल हैं. बुधवार को जिले में 28 लोग पॉजिटिव पाये गये हैं. अब जिले का आंकड़ा 395 पहुंच गया है. कुल एक्टिव केस 395 है.

2:53 PM. 13 Jan 22 2:53 PM. 13 Jan

ऑफलाइन पढ़ाई पर लगा कोरोना का ताला, ऑनलाइन की व्यवस्था नहीं

गोपालगंज. कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए एक बार फिर शिक्षण संस्थानों पर लॉकडाउन का ताला लग गया है. जारी गाइडलाइन के अनुसार ऑनलाइन पढ़ाई जारी है. लेकिन जिले के सरकारी स्कूलों के छात्र आखिर पढ़े तो कैसे. यहां किसी भी सरकारी स्कूल में ऑनलाइन पढ़ाई की व्यवस्था नहीं है.

2:53 PM. 13 Jan 22 2:53 PM. 13 Jan

श्री गुरु गोविंद सिंह अस्पताल में मिले 42 संक्रमित

पटना सिटी. श्री गुरु गोविंद सिंह अस्पताल में बुधवार को 200 कोविड मरीजों की जांच हुई, जिसमें एंटिजन किट से 172 सैंपलों की हुई जांच में 42 की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है, जबकि 130 की रिपोर्ट निगेटिव आयी है.

2:53 PM. 13 Jan 22 2:53 PM. 13 Jan

अस्पताल में तीन डॉक्टर और सात कर्मी संक्रमित

पटना. नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बुधवार को हुए कोविड मरीजों की जांच में 191 लोगों के सैंपलों की जांच की गयी जिसमें 81 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है. प्राचार्य डॉ हीरा लाल महतो ने बताया कि अस्पताल के 8 डॉक्टरों व सात कर्मियों की जांच हुई जिनमें तीन डॉक्टर और सात कर्मी संक्रमित मिले हैं. प्राचार्य ने कहा कि संक्रमित सभी डॉक्टर व कर्मी होम आइसोलेशन में हैं.

2:53 PM. 13 Jan 22 2:53 PM. 13 Jan

कोरोना गाइडलाइन में कोई छूट नहीं

बिहार में कोरोना की बढ़ती संख्या को देखते हुए सख्ती में कोई छूट नहीं दी जायेगी. सभी जिलों को संक्रमण की दर पर नजर रखने को कहा गया है. मकर संक्रांति के मौके पर भीड़ नही होने देने का निर्देश सभी डीएम को दिया गया है. मुख्य सचिव आमिर सुबहानी की अध्यक्षता में बुधवार को क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक हुई. बैठक में मकर संक्रांति को देखते हुए जिलों को कोरोना गाइड लाइन का सख्ती से पालन कराने का निर्देश दिया गया.

2:53 PM. 13 Jan 22 2:53 PM. 13 Jan

बंद हुआ आरबीआई का एक्सचेंज काउंटर

पटना. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआइ) ने कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले को देखते हुए अगले आदेश तक एक्सचेंज काउंटर को बंद कर दि‍या गया है. यहां फटे-पुराने नोट बदले जाते हैं. साथ ही नये नोट आमलोगों को मुहैया कराया जाता है. दस दिनों में लगभग 175 से अधिक कर्मचारी और अधिकारी कोरोना संक्रमि‍त हो चुके हैं. इसे देखते हुए बैंक परि‍सर में बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर पूरी तरह प्रति‍बंध लगा दि‍या गया है.

2:53 PM. 13 Jan 22 2:53 PM. 13 Jan

हल्के लक्षण वाले बुजुर्गों के लिए अलग से कोविड वार्ड

पटना जिले में कोरोना के नये वैरिएंट ओमिक्रोन से जंग की तैयारियां तेज कर दी गयी हैं. गंभीर व मध्यम लक्षण वाले मरीजों के इलाज के लिए अलग से कोविड वार्ड बनाने का निर्णय लिया गया है. कोरोना मरीजों के लिए जिले के पीएमसीएच, एनएमसीएच, आइजीआइएमएस और पटना एम्स के अलावा 93 प्राइवेट अस्पताल, पीएचसी व अनुमंडलीय अस्पतालों व होटल अशोका, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स आदि जगहों पर कोविड मरीजों के इलाज की व्यवस्था की गयी है. संबंधित जगहों पर अलग से पांच से सात बेड बुजुर्गों के लिए रिजर्व रखने को कहा गया है. इनमें सामान्य लक्षण वाले तथा 60 वर्ष से अधिक उम्र वाले वृद्ध को भर्ती कर इलाज किया जायेगा.

2:53 PM. 13 Jan 22 2:53 PM. 13 Jan

कोरोना के खौफ के कारण वापस लौटने लगे प्रवासी

कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण लॉकडाउन लगने की आशंका से डर कर दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, सूरत आदि शहरों से काम करनेवाले प्रवासी लौटने लगे हैं. इसमें श्रमिक प्रवासियों की संख्या अधिक है. प्रवासियों के लौटने को लेकर आनेवाली ट्रेनों में आरक्षित सीट फुल है. ट्रेनों में वेटिंग चल रही है. दूसरे शहरों में काम को लेकर जानेवाले प्रवासियों का होली के समय आना होता है. लेकिन, कोरोना को लेकर दो माह पहले लौट रहे हैं. पटना जंक्शन पर बोरिया में सामान लेकर झुंड में मुंबई से आये प्रवासियों ने बताया कि कोरोना फिर से बढ़ने लगा है. इसलिए काम छोड़ कर आना पड़ा. अभी आने में सुविधा हुई है. लॉकडाउन लग जाता तो फिर मुश्किल होता.

8:52 AM. 13 Jan 22 8:52 AM. 13 Jan

पटना में कोरोना से छह और लोगों की मौत

पटना में बुधवार को कोरोना से छह और लोगों की मौत हो गयी. अलग-अलग अस्पतालों के 16 डॉक्टर भी पॉजिटिव पाये गये हैं. वहीं 24 घंटे के अंदर पटना जिले में कोरोना के 2014 नये मरीज मिले हैं. इनमें सात साल के बच्चे से लेकर 72 साल तक के बुजुर्ग शामिल हैं. हालांकि थोड़ी राहत की बात है कि जिले में 24 घंटे के अंदर 1544 लोगों ने कोरोना को मात दी है.

8:52 AM. 13 Jan 22 8:52 AM. 13 Jan

पटना में एक्टिव मरीजों की संख्या पहुंची 13 हजार के पार

पटना में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 13 हजार 375 हो गयी है. पटना सहित पूरे बिहार में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों का प्रतिशत 94.65 है. पॉजिटिव मरीजों में 98 प्रतिशत मरीज होम क्वारेंटिन में इलाज करा रहे हैं. यहां बता दें कि एक दिन पूर्वजिले में 2002 नये मरीज पॉजिटिव पाये गये थे़

मुख्य बातें

Bihar Coronavirus News Live: पटना में 24 घंटे में पटना में कोरोना से छह लोगों की माैत हो गयी. बुधवार को पटना एम्स में 14 वर्षीय लड़की समेत तीन मरीजों की कोरोना से मौत हो गयी. हर पल की अपडेट जानने के लिए पढ़ते रहे प्रभात खबर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >