Coronavirus in Bihar : AIIMS में कोरोना से तीन लोगों की मौत, PMCH में मिले आठ नये मरीज

पीएमसीएच में कोरोना मरीजों के आने का सिलसिला जारी है. मंगलवार को 1034 संदिग्ध लोगों की आरटीपीसीआर से जांच करायी गयी.

फुलवारीशरीफ. मंगलवार को एम्स पटना ने बुलेटिन में जानकारी दी है कि विगत 24 घंटे में तीन मरीजों की मौत इलाज के दौरान हो गयी.

वहीं मरीजों की संख्या भी घटी है. वहीं मंगलवार को एम्स में चार नये मरीज की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आयी है.

एम्स कोरोना नोडल ऑफिसर डॉ संजीव कुमार ने बताया कि बनियापुर छपरा बंगाली पट्टी निवासी 52 साल के कामेश्वर सिंह, आरा नवादा भोजपुर के विष्णु नगर गणेशपुरी निवासी 59 वर्षीय विक्रमादित्य सिंह और बोरिंग रोड निवासी 90 वर्षीय मालती देवी की मौत कोरोना से हो गयी.

पीएमसीएच में मिले आठ नये मरीज

पीएमसीएच में कोरोना मरीजों के आने का सिलसिला जारी है. मंगलवार को 1034 संदिग्ध लोगों की आरटीपीसीआर से जांच करायी गयी.

इस जांच में छह मरीज पॉजिटिव पाये गये. सभी छह पीएमसीएच के ही कर्मी शामिल हैं. इनमें एक डॉक्टर भी शामिल हैं.

हालांकि इसके अलावा 85 लोगों की एंटीजन किट से भी जांच की गयी, जिसमें दो मरीज कोरोना पॉजिटिव पाये गये. ऐसे में कुल आठ नये मरीज पीएमसीएच में मिले.

Posted by Ashish Jha

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >