बिहार में सर्वाधिक 293 नये मामले पटना में मिले
पटना : बिहार में कोरोना पॉजिटिवों की संख्या में रविवार को गिरावट दर्ज की गयी. रविवार को राज्य के 38 जिलों में कुल 2297 नये कोरोना पॉजिटिव के मामले पाये गये. इसके साथ ही कोरोना पॉजिटिवों की संख्या बढ़कर 59567 हो गयी है. रविवार को भी राज्य में सर्वाधिक 293 नये मामले पटना जिला में पाये गये हैं.स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार कोरोना पॉजिटिव के नये मामले जिन जिलों में पाये गये हैं, उसमें कटिहार जिला में 137, बेगूसराय जिला में 130 और वैशाली जिला में 115 नये केस शामिल हैं.
इसके अलावा अररिया में 24, अरवल में 10, औरंगाबाद में 46, बांका में 45, भागलपुर में 44, भोजपुर में 84, बक्सर में 49, दरभंगा में 46, पूर्वी चंपारण में 96, गया में 91, गोपालगंज में 27, जमुई में 21, जहानाबाद व कैमूर में 17-17, खगड़िया में 51, किशनगंज में नौ, लखीसराय में 26, मधेपुरा में 20, मधुबनी में 95, मुंगेर में 10, मुजफ्फरपुर में 82, नालंदा में 84, नवादा में 22, पूर्णिया में 72, रोहतास में 68, सहरसा में 90, समस्तीपुर में 46, सारण में 72, शेखपुरा में 30, शिवहर में आठ, सीतामढ़ी में 69, सीवान व सुपौल में 57-57 और पश्चिम चंपारण जिला में 37 नये मामले पाये गये हैं.