Coronavirus in Bihar : कोरोना रोधि वैक्सीन सबसे पहले डॉक्टरों व हेल्थ वर्करों को, सिविल सर्जन कार्यालय बना रही लिस्ट

पटना समेत पूरे बिहार में इसको लेकर स्वास्थ्य महकमा तेजी से तैयारी शुरू कर चुका है.

साकिब, पटना. कोरोना रोधि वैक्सीन कब तक आयेगी, इस पर अभी अनिश्चितता है. लेकिन पटना समेत पूरे बिहार में इसको लेकर स्वास्थ्य महकमा तेजी से तैयारी शुरू कर चुका है.

इसी कड़ी में पटना सिविल सर्जन कार्यालय जिले के सभी अस्पतालों में कार्यरत डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की सूची तैयार कर रहा है.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक एक सप्ताह के अंदर यह सूची तैयार कर ली जायेगी. सिविल सर्जन कार्यालय की ओर से सभी प्रखंडों में स्थित पीएचसी समेत सभी दूसरे सरकारी अस्पतालों को इस दिशा में जरूरी दिशा निर्देश दिये गये हैं अौर उनसे जानकारी मांगी गयी है.

वहीं, निजी अस्पतालों से भी उनके यहां कार्यरत डॉक्टर से लेकर सभी स्वास्थ्यकर्मियों की जानकारी मांगी जा रही है. निर्धारित फॉर्म में उन्हें यह जानकारी भर कर देना है.

सरकारी और निजी अस्पतालों में कार्यरत ट्रॉली मैन, सफाई कर्मचारी आदि की भी सूची बनायी जा रही है.

पटना सिविल सर्जन कार्यालय के मुताबिक कोरोना वैक्सीन आने के बाद सबसे पहले डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों को यह दी जायेगी.

इन्हें पहले देने का कारण यह बताया जा रहा है कि इनके कोरोना संक्रमित होने की आशंका ज्यादा होती है.

Posted by Ashish Jha

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >