Coronavirus in Bihar : 54 दिनों में बिहार के 2339 पुलिसकर्मी हुए संक्रमित, 32 की हो गयी मौत

कोरोना की दूसरा लहर पुलिसकर्मियों पर भी भारी रही है. इस बार भले ही पहली लहर की तुलना में कम पुलिस कर्मी संक्रमित हुए हैं, मगर मौत का आंकड़ा पिछले साल से अधिक है.

पटना. कोरोना की दूसरा लहर पुलिसकर्मियों पर भी भारी रही है. इस बार भले ही पहली लहर की तुलना में कम पुलिस कर्मी संक्रमित हुए हैं, मगर मौत का आंकड़ा पिछले साल से अधिक है. पुलिस मुख्यालय की रिपोर्ट में दूसरी लहर में एक अप्रैल से लेकर 24 मई यानी 54 दिनों के दौरान 2339 पुलिस कर्मी संक्रमित हुए हैं.

इसमें वर्तमान में भी 574 पुलिस कर्मी वर्तमान में भी कोरोना के सक्रिय मरीज हैं, जबकि इतने दिनों में 32 पुलिसकर्मियों की मौत हुई है. दूसरी तरफ पहली लहर में दिसंबर तक 5131 पुलिस कर्मी संक्रमित हुए थे. उस दौरान मात्र 26 की ही मौत हुई थी.

75 फीसदी पुलिसकर्मियों ने लिया टीके का दूसरा डोज

अब तक 68 हजार पुलिस कर्मियों व अधिकारियों ने कोरोना वैक्सीन का दूसरा डोल ले लिया है, जो कुल संख्या का लगभग 75 फीसदी है. अभी भी 25 फीसदी पुलिसकर्मियों को वेक्सीन का दूसरा डोज नहीं मिल पाया है.

इसके साथ ही 83 हजार के लगभग पुलिस कर्मियों व अधिकारियों ने कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक ली है, जो कुल संख्या का करीब 83 फीसदी है. करीब 90 हजार पुलिस कर्मियों को टीका लगाया जाना है. पुलिस कर्मी बतौर फ्रंट लाइन वर्कर की तरह काम कर रहे हैं.

Posted by Ashish Jha

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >