Corona Vaccine: बिहार में कोरोना वैक्सीनेशन, पहले दिन टीके का टारगेट पूरा नहीं हुआ, डर या जागरूकता की कमी?

Corona Vaccine:बिहार में कोरोना वैक्सीनेशन (Corona Vaccination in bihar) अभियान के पहले दिन शनिवार को प्रदेश के 301 सेंटरों पर 18,122 लोगों का वैक्सीनेशन किया गया, जबकि हर सेंटर से 100 लोगों को टीकाकरण के लिए मैसेज भेजा गया था. पटना मं 1486 स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन लगनी थी, लेकिन 915 को ही यह लगायी जा सकी. शेष नहीं आ सके.

Corona Vaccine:बिहार में कोरोनो वैक्सीनेशन (Corona Vaccination in bihar) अभियान के पहले दिन शनिवार को प्रदेश के 301 सेंटरों पर 18,122 लोगों का वैक्सीनेशन किया गया, जबकि हर सेंटर से 100 लोगों को टीकाकरण के लिए मैसेज भेजा गया था. पटना मं 1486 स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन लगनी थी, लेकिन 915 को ही यह लगायी जा सकी. शेष नहीं आ सके. पटना जिले में 61% वैक्सीनेशन हो सका.

पीएमसीएच, एम्स और पारस अस्पताल में ही 100% वैक्सीनेशन हो सका. एनएमसीएच में 100 में से 31 और आइजीआइएमएस में 100 में से 63 को ही वैक्सीन लगायी जा सकी. फतुहा सीएचसी में भी 100 को वैक्सीन लगनी थी लेकिन 29 को ही लगायी जा सकी. कमोबेश यही स्थिति कई दूसरे सेंटरों की भी थी. जानकारी के मुताबिक जो डॉक्टर-स्वास्थ्यकर्मी लिस्ट में नाम होने के बाद भी वैक्सीन लेने के लिए नहीं आ सके, उसका एक बड़ा डर या जागरूकता की कमी है.

इस कारण भी आयी परेशानी

शुक्रवार को कोविन पोर्टल में कुछ तकनीकी समस्या आ गयी थी. इससे लिस्ट निकाल कर अस्पतालों में बने वैक्सीनेशन सेंटर को भेजने के काम में देरी हुई. इसका रिजल्ट ये रहा है ये सेंटर या अस्पताल अपने डॉक्टरों या अन्य स्वास्थ्यकर्मियों को इसकी सूचना देर से दे पाये. देर से सूचना मिलने के कारण भी कई वैक्सीन के लिए नहीं आ पाये. हालांकि उम्मीद है कि सोमवार से ज्यादा वैक्सीन लगायी जा सकेगी.

दूसरी ओर जिला प्रशासन और विभिन्न अस्पतालों के डॉक्टरों का यह भी कहना है कि पहले ही दिन 61 प्रतिशत वैक्सीनेशन होना एक बड़ी उपलब्धि है. पटना डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह शनिवार को दिन भर जिले के सभी वैक्सीनेशन सेंटरों पर निगरानी रखे हुए थे. वैक्सीनेशन की समाप्ति के बाद डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह ने जिला टास्क फोर्स की बैठक कर केंद्रवार सभी आवश्यक पहलू की जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश दिया.

Also Read: Bihar MLC Election: VIP सुप्रीमो मुकेश सहनी ने ठुकराया BJP का ऑफर, उपचुनाव से नहीं बनेंगे MLC

posted By: Utpal kant

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >