पटना में तेजी से बन रहा डबल डेकर फ्लाइओवर, जल्द शुरू होगा कारगिल चौक से कुल्हड़िया कंप्लेक्स के बीच निर्माण

कारगिल चौक से एनआइटी तक 2.2 किलोमीटर लंबा फ्लाईओवर बनेगा. इसके निर्माण पर लगभग 422 करोड़ की लागत है. अशोक राजपथ पर बनने वाले इस फ्लाईओवर से जाम की समस्या से निजात मिलेगी.

पटना के कारगिल चौक से एनआइटी के बीच बनने वाले डबल डेकर फ्लाइओवर में कारगिल चौक से कुल्हड़िया कंप्लेक्स के बीच में 15 मार्च के बाद निर्माण काम शुरू होगा. निर्माण के दौरान किसी तरह की बाधा नहीं हो इसके लिए कारगिल चौक से कुल्हड़िया कंप्लेक्स के बीच बीच सड़क में बैरिकेडिंग की जायेगी. बैरिकेडिंग का काम जल्द ही शुरू हो जाएगा. सूत्र ने बताया कि निर्माण काम को लेकर ट्रैफिक व्यवस्था स्मूथ रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस पदाधिकारियों के साथ मिलकर निर्णय लेगी.

422 करोड़ की लागत से हो रहा निर्माण

कारगिल चौक से एनआइटी के बीच अशोक राजपथ शहर के सबसे व्यस्ततम इलाकों में से एक है. पीएमसीएच सहित विभिन्न कॉलेज व शैक्षणिक संस्थानों को लेकर ट्रैफिक लोड काफी रहता है. कारगिल चौक से एनआइटी तक 2.2 किलोमीटर लंबा फ्लाईओवर बनेगा. इसके निर्माण पर लगभग 422 करोड़ की लागत है. अशोक राजपथ पर बनने वाले इस फ्लाईओवर से जाम की समस्या से निजात मिलेगी.

पटना कॉलेज के पास पाइलिंग का काम अंतिम चरण में

डबल डेकर फ्लाइओवर निर्माण को लेकर पटना कॉलेज से साइंस कॉलेज तक पाइलिंग का काम पूरा हो गया है. अभी खजांची रोड से पटना कॉलेज के बीच पाइलिंग का काम अंतिम चरण में है. आधिकारिक सूत्र ने बताया कि यहां काम खत्म होने पर कारगिल चौक से कुल्हड़िया कंप्लेक्स के बीच फ्लाइओवर निर्माण के लिए पाइलिंग का काम शुरू होगा. इसके बाद कुल्हड़िया कंप्लेक्स से पीएमसीएच के बीच काम होना है.

Also Read: सहरसा में हवाई अड्डा बना खेल का मैदान और मॉर्निंग वॉक की जगह, जानिए क्यों नहीं हो रहा एयरपोर्ट का सही इस्तेमाल

बिजली पोल व ट्रांसफर्मर का होगा शिफ्टिंग

निर्माण काम को लेकर बिजली पोल व ट्रांसफर्मर को वर्तमान जगह से शिफ्ट कर सड़क के और किनारे किया जायेगा. साथ ही भूमिगत केबलिंग को भी शिफ्ट किया जायेगा. सड़क के नीचे ड्रेनेज होने पर उसका भी वैकल्पिक इंतजाम होगा. सूत्र ने बताया कि मार्च के पहले सप्ताह तक सभी चीजों को देखने के बाद उसकी व्यवस्था होने के बाद फ्लाइओवर के निर्माण का काम शुरू होगा.डबर डेकर फलाइओवर का निर्माण जनवरी 2025 तक पूरा होने की संभावना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >