‘जो शॉर्टकट करेगा वो जेल जाएगा’, CM सम्राट बोले- मंत्री-विधायक से लेकर अधिकारी तक को गड़बड़ करने पर छोड़ा नहीं जाता

Samrat Chaudhary: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी गुरुवार को एक कार्यक्रम में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने कहा- बिहार में शॉर्टकट नहीं चलेगा. जो शॉर्टकट करेगा वह बेऊर जाएगा, यानी कि जेल जाएगा. इस तरह से गड़बड़ करने वालों को उन्होंने चेतावनी दे दी है.

Samrat Chaudhary: पटना में आज बिहार सतर्कता जागरूकता दिवस के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इसमें बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने अपने भाषण में कहा, देश के स्तर पर भ्रष्टाचार को रोकने और पारदर्शिता लाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में विजिलेंस (सतर्कता) के व्यापक जागरूकता अभियान चलाए जाते हैं.

बिहार में पूरे एक हफ्ता चलेगा अभियान

उन्होंने कहा, बिहार में भी 80 साल हो चुके हैं. यहां भी विशेष जागरूकता अभियान चलाने की जरुरत है. ऐसे में पूरे बिहार में इस अभियान को चलाया जाएगा. इस दौरान सीएम सम्राट चौधरी ने बिहार सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ किया. यानी कि पूरे एक हफ्ते यह अभियान राज्य में चलेगा. साथ ही उन्होंने विजिलेंस टीम को कैसे और किस तरह से काम करना है, इसके बारे में बताया.

बिहार की अन्य ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

क्या है ट्रिपल ‘T’?

सीएम सम्राट चौधरी ने इस दौरान ट्रिपल ‘T’ का जिक्र किया. उन्होंने कहा, ट्रिपल ‘T’ यानी कि टेक्नोलॉजी, ट्रांसपेरेंसी और ट्रस्ट की शुरुआत कर रहे हैं. साथ ही सीएम ने विजिलेंस यूनिट के अच्छा काम करने को लेकर तारीफ भी की है. इसके अलावा उन्होंने गड़बड़ करने वालों को चेतावनी दी. उन्होंने कहा, बिहार में शॉर्टकट नहीं चलेगा. जो शॉर्टकट करेगा वह बेऊर जाएगा.

राज्य में कानून-व्यवस्था को लेकर कही बात

बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर उन्होंने अपनी बात रखी. सीएम सम्राट ने कहा, नेता, मंत्री और विधायक से लेकर अधिकारी तक, जो भी गड़बड़ी करते हैं, उन्हें छोड़ा नहीं जाता है. काम करने के लिए भी हमने समय सीमा तय कर दी है. किसी भी समस्या का 30 दिन में निपटारा करना है. कोई भी गलत आदेश देते हैं तो उसकी शिकायत कीजिए. साथ ही भ्रष्टाचारियों पर शिकंजा कसने का भी निर्देश दिया.

Also Read: ‘MLC लोग फंडवा बेचिएगा नहीं’, RJD विधायक भाई वीरेंद्र ने सभी नए MLC को दी नसीहत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >