'यह किसी की बपौती नहीं', CM सम्राट राबड़ी आवास मामले पर बोले- बेटा और माताजी को अलग-अलग घर चाहिए

Rabri Awas: बिहार में इन दिनों राबड़ी आवास को लेकर सियासी गलियारे में चर्चा तेज है. इस बीच अब मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने खुले मंच से कह दिया है कि सरकारी आवास किसी की भी बपौती नहीं है. यह राजतंत्र नहीं है.

Rabri Awas: ‘यह किसी की बपौती नहीं हो सकती है. यह राजतंत्र थोड़े है कि आपको जो घर मिला, उसी घर में रहेंगे. बेटा को अलग घर चाहिए और माताजी को अलग चाहिए और जनता को छोड़ दीजिए.’ यह बात मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शेखपुरा में लोगों को संबोधित करते हुए कहा. बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने सरकारी बंगला खाली करने से मना कर दिया था. साथ ही उन्होंने सरकार को चैलेंज भी किया था कि फोर्स बुलवाकर आवास खाली करवा लें.

सीएम सम्राट चौधरी ने और क्या कहा?

शेखपुरा में एक कार्यक्रम के दौरान सीएम सम्राट चौधरी ने यह भी कहा, कुछ लोगों को चिंता लगी रहती है कि हमारा घर बचा रहे. लेकिन मैं बताना चाहता हूं कि पिछले 10 वर्षों (2016 से 2026) में कई बार मंत्री बना, उपमुख्यमंत्री बना और गृह मंत्री भी बना, लेकिन मैं सरकारी घर में नहीं रहता था. मात्र 2400 एस्क्वायर फीट के अपने घर में रहता था. लेकिन आज नीतीश कुमार और पीएम मोदी ने मुझे बिहार की सेवा करने का मौका दिया है.

नीतीश कुमार को लेकर क्या बोले?

अपने भाषण के दौरान सम्राट चौधरी ने यह भी कहा, नीतीश कुमार को कोई नोटिस नहीं मिला था. लेकिन उनका धन्यवाद करते हैं कि मैंने 15 अप्रैल को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली और 1 मई को नीतीश कुमार ने सरकारी घर खाली कर दिया और नए घर में चले गए. लोग उनको देखना चाहते हैं जो लोकतंत्र में जनता के सेवक होते हैं.

राबड़ी देवी के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने राबड़ी आवास खाली नहीं करने पर कहा था, नीतीश कुमार पूर्व मुख्यमंत्री हैं. पहले उनको आवास खाली करना चाहिए. उनको 15 दिन का नोटिस भेजा जाना चाहिए. जब नीतीश कुमार आवास खाली कर देंगे तो राबड़ी देवी भी कर देंगी.

सीएम हाउस का नाम लोक सेवक आवास करने पर भी बोले

सीएम सम्राट चौधरी ने कहा, जब मैं मुख्यमंत्री आवास में शिफ्ट किया तो मैंने कहा कि यह मुख्यमंत्री का आवास जरूर है लेकिन आप ये बाहर में लिखवा दीजिए कि ये लोक सेवक आवास आवास है. आज मैं जिस घर में हूं यह मेरा 11वां घर है. लेकिन कुछ लोगों को मोह है. इस तरह से सीएम सम्राट चौधरी ने इशारे-इशारे में विपक्ष पर निशाना साधा.

Also Read: 3 जून को पटना आयेंगे नितिन नवीन, MLC कैंडिडेट को लेकर करेंगे बैठक, नाम हो सकते हैं फाइनल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >