सीएम सम्राट ने आज बुलाई कैबिनेट की बैठक, इन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

Bihar Cabinet: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को कैबिनेट की बैठक बुला ली है. यह बैठक शाम 5 बजे सचिवालय में होगी. इस बैठक में कई जरूरी प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है. इससे पहले 3 जून को कैबिनेट की बैठक हुई थी, जिसमें 13 प्रस्तावों पर मुहर लगी थी.

Bihar Cabinet: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की बैठक होगी. नीतीश कुमार के सीएम रहते हुए कैबिनेट की बैठक मंगलवार को होती थी. लेकिन सम्राट चौधरी के सीएम बनने के बाद अब तक कैबिनेट की जितनी भी बैठकें हुईं, वह मंगलवार को हुई थी. इस बीच सोमवार को कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है, ऐसे में आज कई जरूरी प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है.

जानकारी के मुताबिक, सचिवालय के मंत्रिमंडल कक्ष में आज शाम 5 बजे बैठक होगी. इस में सीएम सम्राट चौधरी के अलावा दोनों डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र यादव और अन्य विभागों के मंत्री मौजूद रह सकते हैं. इसमें बिहार के युवाओं, महिलाओं और अन्य योजनाओं पर मुहर लग सकती है.

इन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

आज होने वाली कैबिनेट की बैठक में युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों से जुड़े जरूरी प्रस्तावों पर मुहर लगाई जा सकती है. इसके साथ ही कई योजनाओं को लेकर मंजूरी मिल सकती है. इसके अलावा बिहार से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर फैसला लिया जा सकता है. साथ ही सरकारी कर्मचारियों को लेकर भी कोई बड़ी घोषणा की जा सकती है.

3 जून को 13 एजेंडों पर लगी थी मुहर

इससे पहले 3 जून को कैबिनेट की बैठक हुई थी. उस वक्त 13 एजेंडों पर मुहर लगाई गई थी. बैठक में बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा, उद्योग, रोजगार, स्वास्थ्य, कृषि, मत्स्य पालन और कौशल विकास से जुड़े कई बड़े फैसले लिए गए थे. बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों के तेजी से निपटारे के लिए नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड और साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड में द्वि-स्तरीय उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम बनाने का फैसला लिया गया था.

साथ ही कैबिनेट ने मधुबनी जिले के राजनगर रेलवे स्टेशन के पास सोनवारी और परिहारपुर में 50 हजार मीट्रिक टन क्षमता का अनाज भंडारण साइलो बनाने की मंजूरी, भोजपुर जिले के बाणासुर मत्स्य बीज प्रक्षेत्र में इंटीग्रेटेड एक्वा पार्क, औरंगाबाद जिले के नबीनगर में नया औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तहत बिहार कौशल विकास मिशन में 19 नए पद सृजित करने की मंजूरी समेत अन्य कई फैसले लिए गए थे.

Also Read: खान सर ने दायर की जमानत याचिका, बोले- हम पर लगे आरोप निराधार हैं, जानिए कब होगी सुनवाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >