CM Nitish Gift: एक साल के भीतर 5400 KM सड़क बनाने का टारगेट सेट, सरकार ने बनाया जबरदस्त प्लान!

CM Nitish Gift: बिहार विधानसभा में बजट सत्र चल रहा है. हाल ही में बिहार सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट जारी किया है. अब बजट चर्चा के दौरान ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी ने सरकार का प्लान बता दिया. मंत्री ने बताया कि अगले एक साल में 5400 किमी सड़कों का निर्माण होगा. पढे़ं पूरी खबर…

CM Nitish Gift: शुक्रवार को बिहार विधानसभा में बजट सत्र के दौरान हंगामे के बीच ग्रामीण कार्य विभाग समेत 11 विभागों का बजट पारित हुआ. विभाग ने सदन को यह भी बताया कि 2025-26 में मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के तहत 6 हजार करोड़ की लागत से 2500 बसावटों में कुल 5400 KM सड़क बनाने की योजना है. इससे पहले, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी ने सदन को संबोधित करते हुए कहा, ”2005 के पहले गांवों से सड़क संपर्क की स्थिति काफी भयावह थी. तत्कालीन सरकार ने कोई काम नहीं किया था. इस वजह से बिहार आर्थिक पिछड़ेपन का शिकार हुआ.”

ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी ने आगे कहा कि साल 2005 में जहां आठ हजार किलोमीटर ग्रामीण सड़कें थी. वर्तमान में यह एक लाख 17 हजार 913 किमी हो गई है. प्रदेश की नीतीश सरकार ने तेजी से ग्रामीण सड़कों का निर्माण कराया. बिहार की सड़कों का 83 प्रतिशत हिस्सा ग्रामीण कार्य विभाग ने बनाया है.

जून तक सड़कों को किया जाएगा गड्ढामुक्त

विभाग की तरफ से अपनी बात रखते हुए मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि अभी ग्रामीण सड़क सुदृढ़ीकरण एवं प्रबंधन कार्यक्रम के तहत मरम्मत अवधि से बाहर 13 हजार 452 सड़कों जिसकी लंबाई 23 हजार 541 किमी है, इसकी प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है. इसको लेकर 20 हजार 626 करोड़ रुपए खर्च होंगे. उन्होंने कहा कि अगले तीन महीने यानी जून तक इन सड़कों को गड्ढामुक्त किया जाएगा. वहीं वित्तीय वर्ष 2025-26 तक इसके सरफेस लेयर का काम पूरा कर लेने का लक्ष्य है. 

‘बिहार भाग्यशाली है कि नीतीश कुमार जैसे सीएम मिले’

ग्रामीण कार्यमंत्री अशोक चौधरी ने विपक्ष निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष के नेताओं ने खुद तो कभी कोई अच्छा काम नहीं किया है. हमारी सरकार अच्छा काम कर रही है, तो या वह उन्हें नजर नहीं आता है या फिर जानबूझ कर नजरअंदाज करते हैं. उन्होंने कहा कि बिहार भाग्यशाली है कि नीतीश कुमार जैसा नेता मिला है. ग्रामीण कार्य मंत्री ने आगे कहा कि जहां 2005 में ग्रामीण पथों की लंबाई 8000 किमी से भी कम थी, जो आज बढ़कर 1.17 लाख किमी से भी अधिक हो गयी है. ग्रामीण संपर्कता के विकास के लिए पुल–पुलियों के निर्माण पर विशेष ध्यान दिया गया है.

ALSO READ: Bihar Crime: मुखाग्नि देने वाले भाई ने ही की हत्या, पाप छुपाने के लिए रचा षड्यंत्र

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >