Chunmun Jha Encounter: पुजारी का पोता कैसे बना आरा तनिष्क लूटकांड का लीडर! पढ़िए कुख्यात चुनमुन झा की क्राइम कुंडली

Chunmun Jha Encounter: बिहार पुलिस और एसटीएफ की टीम ने आरा में हुए तनिष्क शोरूम लूटकांड के आरोपी कुख्यात चुनमुन झा को एनकाउंटर में मार गिराया है. चुनमुन झा अररिया का रहने वाला था. उसके दादाजी पंचमुखी मंदिर में पुजारी हैं. आज हम आपको चुनमुन झा की क्राइम कुंडली बताएंगे. पढे़ं पूरी खबर…

Chunmun Jha Encounter: आरा के तनिष्क शोरूम में बीते दिनों कुछ बदमाशों ने 10 करोड़ की लूट को अंजाम दिया. इस लूटकांड में शामिल कुख्यात चुनमुन झा को बिहार एसटीएफ की टीम ने अररिया में शुक्रवार की देर रात मुठभेड़ में मार गिराया. यह एनकाउंटर नरपतगंज थाना क्षेत्र के थलहा नहर के पास रात करीब 2:30 बजे हुआ. पूर्णिया SP ने बताया कि पुलिस और स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की टीम कुख्यात चुनमुन झा को पकड़ने गई थी, जो लूटपाट की कई घटनाओं में पहले से ही वांछित था. मुठभेड़ में चुनमुन की मौत हो गई, जबकि छह पुलिसकर्मी घायल हो गए. घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. चुनमुन झा के दादा मंदिर में पुजारी हैं. वहीं उसके पिता खेती-बाड़ी करते हैं. आइए, जानते हैं आखिर कैसे एक पुजारी का पोता कुख्यात अपराधी बन गया?

2024 तनिष्क शोरूम लूटकांड में भी था शामिल

कुख्यात आरोपी चुनमुन झा अररिया के पलासी थानाक्षेत्र के मजलिसपुर का रहने वाला था. चुनमुन के पिता खेती-बाड़ी का काम करते हैं. वहीं दादा और चाचा पंचमुखी मंदिर में पुजारी हैं. शांतिप्रिय परिवार के लड़के चुनमुन ने कम उम्र में ही अपराध की दुनिया में बड़ा नाम बना लिया था. वह कई बड़े लूटकांड में शामिल रहा है. 2024 पूर्णिया तनिष्क शोरूम लूटकांड में भी चुनमुन शामिल था. बताया जाता है कि पहले अररिया में चुनमुन छोटी-मोटी चोरी और शराब तस्करी करता था. बाद में पुलिस में नाम आने के बाद चुनमुन झा ने पूर्णिया स्थित चाचा के घर पर ही शरण ले ली थी.

हत्या के मामले से चर्चा में आया चुनमुन

पुलिस के अनुसार, कुख्यात अपराधी चुनमुन झा पलासी गांव का रहने वाला था और उसको चुनमुन के अलावा विनोद झा उर्फ फतन झा के नाम से भी लोग जानते थे. अररिया में क्राइम की कई घटनाओं में नाम था. चुनमुन झा पहली बार चर्चा में तब आया, जब उसका नाम लोजपा नेता की हत्या में सामने आया था. दरअसल, साल 2021 में पूर्णिया में लोजपा नेता जितेंद्र उरांव की हत्या कर दी गई थी. चुनमुन झा इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी था.

पुलिस की वांटेड लिस्ट में था शामिल 

चुनमुन झा लंबे समय से पुलिस की मोस्ट वांटेड लिस्ट में था. उसके खिलाफ थाने में लूट, डकैती और अन्य अपराधिक मामलों में केस दर्ज थे. पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी कामयाबी मानी जा रही है. बताया गया कि चुनमुन झा पर एसटीएफ ने तीन लाख रुपए का इनाम भी रखा था. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 10 मार्च 2025 को आरा में हुए तनिष्क शोरूम में 10 करोड़ की लूटकांड को चुनमुन ने ही लीड किया था. लूटकांड का जो सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, उसमें देखा जा सकता है कि लूटपाट करने के बाद सभी साथियों को बाहर निकालने के बाद लास्ट में चुनमुन निकला. हालांकि, प्रभात खबर इस बात का दावा नहीं करता है. मीडिया में चल रही दावों के अनुसार लीड करने की बात सामने आई है.

चुनमुन के भाई ने एनकाउंटर पर उठाए सवाल

पुलिस ने चुनमुन का शुक्रवार को एनकाउंटर किया. इसके बाद चुनमुन के भाई राजीव कुमार झा ने एनकाउंटर पर सवाल उठाया है. राजीव का कहना है कि एनकाउंटर विकास दुबे का हुआ था, वो भाग रहा था तो उसको पीछे से गोली मारी गई थी. एनकाउंटर का मतलब ये नहीं होता कि दोनों हाथ पकड़ कर सामने से सीने, पेट और गले में गोली मार दी जाए.

ALSO READ: “एनकाउंटर विकास दुबे का हुआ था, चुनमुन झा का मर्डर हुआ है”, अररिया में पुलिस एक्शन पर बोला कुख्यात का भाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >