Bihar Flood: नेपाल में भारी बारिश से गंडक नदी का जलस्तर बढ़ा, कई इलाकों में अलर्ट, दो की मौत

Bihar Flood: नेपाल से छूटे पानी के कारण गंडक बराज के जलस्तर में लगातार वृद्धि जारी है. उम्मीद जताई जा रही है कि शनिवार की देर शाम तक जलस्तर में और वृद्धि हो सकती है. बीते दिनों से लगातार गंडक बराज के जलस्तर में उतराव चढ़ाव देखने को मिल रहा है. जिससे गंडक बराज के जलस्तर के बढ़ने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता. इस बिंदु को ध्यान में रखते हुए गंडक बराज के सभी कर्मियों को अलर्ट मोड पर रखा गया है.

Bihar Flood: भारत-नेपाल सीमा पर अवस्थित गंडक बराज वाल्मीकिनगर से शनिवार की दोपहर एक लाख चार हजार 900 क्यूसेक पानी गंडक नदी में छोड़ा गया है. जिससे तटवर्ती वन क्षेत्र समेत पड़ोसी राज्य उत्तर-प्रदेश के समीपवर्ती क्षेत्रों में पानी का जमाव होने की आशंका बढ़ चली है. जिससे ग्रामीणों की परेशानियां बढ़ गयी है और ग्रामीणों में दहशत माहौल व्याप्त होने लगी है.

गंडक बराज के अधिकारियों की मानें तो नेपाल के जल ग्रहण वाले क्षेत्र में हो रहे लगातार रुक-रुक कर बारिश से तराई और पहाड़ी क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित होने लगा है. सीमावर्ती उत्तर-प्रदेश के खड्डा और तमकुही राज आदि क्षेत्रों में उत्तर-प्रदेश के जिला प्रशासन ने नदी के समीपवर्ती गांव में बसे ग्रामीणों को सतर्क और चौकस रहने की ताकीद की है.

ठनका गिरने से 2 की मौत

स्थानीय थाना क्षेत्र के धवनियां गांव में शनिवार को दोपहर जोरदार बारिश के बीच ठनका गिरने से खेत में काम कर रही पलामू के दो महिलाओं की मौत मौके पर हो गयी. जबकि, एक महिला बुरी तरह झुलसकर जख्मी हो गयी है. मृत महिला झारखंड के पलामू जिला के नावां बाजार ग्राम इटको निवासी चंदन भुइयां की 25 वर्षीय पत्नी सबिता देवी तथा लहस भुइयां की पुत्री राजनेती देवी बतायी जाती है.

वहीं, जख्मी महिला प्रभा देवी बतायी जा रही है. पता चला है कि पलामू से दो दिन पहले खेतों में रोपनी करने के लिए महिलाएं यहां आयी थीं. घटना के तुरंत बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय थाने को दी. सूचना मिलते ही पुलिस उक्त स्थल पर पहुंच गयी और सभी को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया, जहां डाक्टरों ने दो महिलाओं को मृत घोषित कर दिया. वहीं, एक महिला का इलाज जारी है.

इस संबंध में दिनारा थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि मृत दोनों महिलाओं को पोस्टमार्टम कराने हेतु सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया गया. परिजनों के बयान पर यूडी केस दायर किया जा रहा है.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

इसे भी पढ़ें: भागलपुर से मुंगेर तक बनेगा 100 KM लंबा फोरलेन मरीन ड्राइव, CM Nitish देंगे बड़ा तोहफा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >