Bihar News: दर्दनाक! एक ही चिता पर जले पति-पत्नी और दो बच्चे, दृश्य देख फटा लोगों का कलेजा

Bihar News: बिहार के पश्चिम चंपारण के एक गांव के दंपति और उसके दो बच्चों की मौत सड़क हादसे में हो गई. वे सभी महाकुंभ से स्नान कर घर लौट रहे थे. चारों का शव एक ही चिता पर जला. यह दृश्य देखकर लोगों के आंखों से आंसू निकलने लगे. पढ़ें पूरी खबर…

Bihar News: महाकुंभ में स्नान कर वापस लौट रहे पंश्चिम चंपारण के दंपति और उसके दो बच्चों की सड़क हादसे में सोमवार की सुबह मौत हो गई. हादसा यूपी के आगरा के पास फतेहाबाद में हुआ है. हादसे के बाद मंगलवार को  मृत पति पत्नी व उनके दो बच्चों का शव उनके पैतृक गांव चिरैया थानाक्षेत्र के पिडारी गांव पहुंचा. शव के पहुंचते ही गांव में कोहराम मच गया. मृतकों का अंतिम दर्शन करने के लिए आसपास के गांवों के लोग वहां जमा हो गये. यहां एक ही चिता पर चारों के शव को जलाया गया. इस दृश्य को देख कर हर किसी के आंखों से आंसु आ गए. 

बूढ़े पिता ने दी मुखाग्नि 

शव आने की सूचना पर सीओ आराधना कुमारी, राजस्व कर्मचारी प्रेम कुमार व थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार सहित कई पुलिस अधिकारी सुबह से ही गांव में कैंप कर रहे थे. मृतक ओमप्रकाश आर्य के पिता व रिटायर्ड शिक्षक वीर शमशेर सिंह ने एक साथ बेटा, बहू, पोती व पोता को मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार किया. पिता ने बताया कि बीते 26 जनवरी को बेटा कार से पत्नी पूर्णिमा कुमारी, पुत्री अवनी उर्फ अहान व पुत्र विनायक के साथ प्रयागराज में कुंभ स्नान के लिए गया था. लौटने के क्रम में कार हादसा हो गया, जिसमें सभी की मौत हो गयी.

बिहार की ताजा खबरों के लिये यहां क्लिक करें

जानिए कैसे हुई घटना?

जानकारी के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब प्रयागराज कुंभ स्नान कर लौट रहे परिवार की कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और दूसरी लेन में जा घुसी. सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. हादसे के दौरान कार में सवार सभी लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. इस हादसे के कारण एक्सप्रेसवे पर जाम लग गया. क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर रास्ता साफ किया गया, जिसके बाद यातायात सुचारू किया गया. इस घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा नियमों और सतर्कता की अहमियत को उजागर किया है. तेज रफ्तार और वाहन पर नियंत्रण खोने की वजह से ऐसी घटनाएं बार-बार सामने आ रही हैं.

ALSO READ: Bihar News: जानिए क्यों बिहार के 5 अपराधियों को एक साथ मिला आजीवन कारावास, क्या था पूरा मामला?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >