बगहा में पेड़ से लटका मिला महिला का शव, तीन माह की गर्भवती थी महिला, पुलिस मामले की जांच में जुटी…

Bihar Crime News: बगहा के नौरंगिया थाना क्षेत्र के केरइ गांव से सटे जंगल में एक पेड़ से लटकी महिला के शव को पुलिस द्वारा बरामद किया गया है. मृत महिला की पहचान नौरंगिया थाना क्षेत्र के केरइ गांव निवासी सुनील मुसहर की 30 वर्षीय पत्नी सविता देवी के रूप में की गई है .

Bihar Crime News: बगहा के नौरंगिया थाना क्षेत्र के केरइ गांव से सटे जंगल में एक पेड़ से लटकी महिला के शव को पुलिस द्वारा बरामद किया गया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडली अस्पताल भेजा गया है. पुलिस द्वारा महिला की पहचान कर ली गई है.

मृत महिला की पहचान नौरंगिया थाना क्षेत्र के केरइ गांव निवासी सुनील मुसहर की 30 वर्षीय पत्नी सविता देवी के रूप में की गई है . पुलिस महिला की मौत से जुड़ी विभिन्न पहलुओं पर गहन जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है .

महिला के पिता ने कहा- दहेज के लिए मारपीट करते थे ससुरालवाले

वही मृतका के पिता विजय मुसहर का कहना है कि ससुराल वालों द्वारा मेरी पुत्री की हत्या कर साक्ष्य छुपाने की नीयत से जंगल में पेड़ से लटका दिया गया था. उन्होंने कहा कि एक सप्ताह पहले मेरी पुत्री से फोन पर बात हुई थी तो उसने बताया कि मेरा पति दहेज को लेकर मेरे साथ बार-बार मारपीट कर रहा है .

हालांकि जब मेरे से बात हुई थी मैं मजदूरी के लिए बेंगलुरु गया था. मंगलवार को जैसे ही अपने घर पहुंचा तो उसके अगले दिन मेरी पुत्री की मौत की सूचना मिली. जब मैं अपनी बेटी के ससुराल पहुंचा तो देखा कि मेरी पुत्री को जंगल में पेड़ से लटके हुए शव को पुलिस ने बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है.

ये भी पढ़ें: बक्सर में बाइक सवार बदमाशों ने शख्स को गोली मारकर की हत्या, थाना से चंद कदम की दूरी पर घटना को दिया अंजाम…

जंगल में मजदूरों ने देखा पेड़ से लटका शव

वही मृतका के भैसुर राजेश मुसहर ने बताया कि बुधवार की दोपहर पशुओं का चारा लाने जंगल गई थी. वहां जंगल में गए लोगों द्वारा देखा गया कि एक महिला पेड़ से लटकी हुई है. जिसको देख मजदूरों ने गांव पहुंचकर सूचना दी, सूचना मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई. इसकी सूचना नौरंगिया थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते हीं पुलिस घटनास्थल पर पहुंच जांच में जुट गई.

नौरंगिया थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा. आरोपी की पहचान होते हीं गिरफ्तारी कर ली जाएगी. अगर परिजनों की माने तो मृतका तीन माह की गर्भवती भी है.

दोनों देशों में किसके पास अधिक ताकत? कौन देश देगा किसका साथ?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >