Bihar Crime: CSP संचालक से लाखों की लूट, बाइक पर सवार थे 3 अपराधी, SP ने दिया निर्देश

Bihar Crime: बिहार के पश्चिम चंपारण में ग्राहक सेवा बिंदु (Customer Service Point) के संचालक से बाइक सवार तीन अपराधी ने 1.5 लाख रुपया लूट लिया. एसपी ने मामले में सख्त एक्शन का निर्देश दिया है.

Bihar Crime, चंद्रप्रकाश आर्य, बगहा: पश्चिम चंपारण जिला के बगहा और वाल्मिकीनगर मुख्य पथ में धोबहा पुल के समीप बुधवार की शाम करीब 5 बजे एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने सीएसपी संचालक से डेढ़ लाख रुपए की लूट कर ली . जानकारी के अनुसार सीएसपी संचालक बगहा का निवासी हैं .जो बाल्मीकि नगर में सीएसपी का संचालन करता है.

ओवरटेक कर रोका फिर…

बुधवार की शाम करीब 5 बजे वह बाल्मीकि नगर से अपने घर बगहा जा रहा था .इसी दौरान पीछे से एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने धोबहा पुल के पास ओवर टेक कर सीएसपी संचालक को रोक कर उसे डेढ़ लाख रुपए की लूट कर ली एवं वाल्मीकिनगर की ओर फरार हो गए. इसके बाद सीएसपी संचालक ने इसकी सूचना बाल्मीकि नगर थाना को दी.

इसे भी पढ़ें: Bihar Rain Alert: बिहार में पटना समेत 13 जिलों में अगले 3 घंटे होगी भयंकर बारिश, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

जल्द होगा खुलासा- एसपी

घटना की सूचना पर बगहा एसपी सुशांत कुमार सरोज ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच किया .इस दौरान उन्होंने पुलिस पदाधिकारी को कई आवश्यक निर्देश दिये . एसपी ने बताया कि अभी इस मामले में सीएसपी संचालक की ओर से थाने में कोई आवेदन नहीं दिया गया है. बावजूद घटना की सूचना पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है . उन्होंने शीघ्र मामले के उद्वेदन का भी दवा किया है.

इसे भी पढ़ें: Prabhat Khabar Exclusive: किसी भी स्कूल में नामांकित नहीं हैं भागलपुर के 5 प्रतिशत बच्चे, असर संस्था की सर्वेक्षण रिपोर्ट में हुआ खुलासा

पढ़िए प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: पाकिस्तान में ट्रेन हाईजैक करने वाली बलूच लिबरेशन आर्मी की मांग क्या है, वे क्यों 1948 से ही कर रहे विद्रोह?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >