पदाधिकारियों के बीच प्रखंडों का आवंटन

बेतियाः प्रखंड, अंचल, बाल विकास परियोजना कार्यालय, मनरेगा व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को अनुश्रवण व पर्यवेक्षण कार्य के लिए जिलाधिकारी ने पदाधिकारियों के बीच प्रखंडों का आवंटन किया. वरीय उप समाहर्ता मोना झा को बेतिया, वरीय उप समाहर्ता शिवरंजन को मझौलिया, जिला प्रबंधक राज्य खाद्य निगम जयशंकर को नौतन, वरीय उप समाहर्ता अनिल झा को […]

बेतियाः प्रखंड, अंचल, बाल विकास परियोजना कार्यालय, मनरेगा व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को अनुश्रवण व पर्यवेक्षण कार्य के लिए जिलाधिकारी ने पदाधिकारियों के बीच प्रखंडों का आवंटन किया. वरीय उप समाहर्ता मोना झा को बेतिया, वरीय उप समाहर्ता शिवरंजन को मझौलिया, जिला प्रबंधक राज्य खाद्य निगम जयशंकर को नौतन, वरीय उप समाहर्ता अनिल झा को बैरिया, निदेशक एनइपी नरेंद्र कुमार सिन्हा को चनपटिया, वरीय उप समाहर्ता राकेश कुमार को योगापट्टी, नरकटियागंज एसडीओ विजय कुमार पांडेय को नरकटियागंज, जिला अल्पसंख्यक पदाधिकारी खलिद अरसद को लौरिया, वरीय उप समाहर्ता विद्यानंद सिंह को मैनाटांड., जिला मध्याह्न् भोजन प्रभारी जनमेजय शुक्ला को सिकटा, डीसीएलआर नरकटियागंज इस्तेयाक अली अंसारी को गौनाहा, वरीय उप समाहर्ता मधुकांत को पिपरासी, एसडीओ बगहा मंजूर आलम को बगहा-2,डीसीएलआर बगहा विदांलाल को रामनगर, निदेशक लेखा डीआरडीए रंजीत कुमार सिंह को मधुबनी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी मनोज कुमार को भितरहवा, जिला परिवहन पदाधिकारी राजकुमार को बगहा-1, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद् बगहा विपिन कुमार यादव को ठकराहां का प्रभारी बनाया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >