कांग्रेस नेता से मांगी 15 लाख रंगदारी

रॉयल ग्रुप ने घर पर पांच पन्ने का परचा छोड़ा, दी धमकी बेतिया : शहर के उद्योगपति सह कांग्रेस नेता रवींद्र सिंह से 15 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गयी है़ इसके लिए उनके हरिवाटिका पोखरा स्थित आवास के गेट पर पांच पन्ने का परचा चिपकाया गया था़ परचा रॉयल नाम के संगठन की ओर […]

रॉयल ग्रुप ने घर पर पांच पन्ने का परचा छोड़ा, दी धमकी

बेतिया : शहर के उद्योगपति सह कांग्रेस नेता रवींद्र सिंह से 15 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गयी है़ इसके लिए उनके हरिवाटिका पोखरा स्थित आवास के गेट पर पांच पन्ने का परचा चिपकाया गया था़ परचा रॉयल नाम के संगठन की ओर से लगाया गया है़ इसमें रॉयल ने रविंद्र से अपनी दोस्ती का हवाला देते हुए 15 लाख रुपये बतौर उधार मांग एक माह में लौटाने की बात कही है़ रकम नहीं देने व मामले में प्रशासन को शामिल करने पर हत्या व अंजाम भुगतने की चेतावनी दी गयी है़ मुफस्सिल थाना पुलिस परचे को जब्त कर मामले की जांच में जुट गयी है.
रवींद्र सिंह को इसकी जानकारी तब हुई, जब वे बुधवार सुबह नींद से उठे़ मेन गेट पर परचा देख पुलिस को इसकी सूचना दी़ इस बार परचे में बंदूक के निशान व लिखावट अबतक के परचों से भिन्न है, लेकिन सभी परचों पर अंगरेजी में रॉयल लिखा गया है़ परचा के माध्यम से उद्योगपति को रॉयल ने अपना दोस्त
कांग्रेस नेता से
बताया है. साथ ही कहा है कि अबतक के जितने भी वारदातों को उसने अंजाम दिया है. सभी को अंजाम देने के बाद उसने रविंद्र से फोन पर बात की है़ पूर्व सांसद वैद्यनाथ महतो के आवास पर बम विस्फोट व 1.20 करोड़ की रंगदारी के पीछे भी रॉयल ने रविंद्र के कहने पर इस घटना को अंजाम देने की बात लिखी है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी. उद्योगपति रविंद्र सिंह कई फैक्टरियों के मालिक हैं. शहर के समीप उनका बगीचा रेस्टोरेंट भी चलता है़
हत्या व अंजाम भुगतने की दी चेतावनी
दोस्ती का हवाला दे रॉयल ने उधार के तौर पर मांगा पैसा
एक माह में उधार रुपये लौटाने की लिखी है बात
कांग्रेस नेता सह उद्योगपति हैं
रवींद्र िसंह
उद्योगपति सह कांग्रेस नेता रविंद्र सिंह.
उद्योगपति से हो सकती है पूछताछ
रॉयल ने अपने पांच पेज के परचे में 15 लाख की मांग के अलावा बहुत सी बातें लिखी हैं, जो सीधे तौर पर उद्योगपति को प्रशासन की नजर में संदिग्ध बना दिया है. रॉयल का दावा है कि उद्योगपति रवींद्र सिंह उसके दोस्त हैं और शहर में जितनी भी वारदातों को उसने अंजाम दिया है, सबकी जानकारी उद्योगपति को घटना के बाद फोन पर बता दिया गया है. इसी दोस्ती का हवाला देकर रॉयल ने पैसे की मांग की है और प्रशासन को बीच में नहीं लाने की बात भी लिखी है.
परचा जब्त कर लिया गया है. मामले की जांच के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गयी है. इसके पीछे जो भी है उसे बख्शा नहीं जायेगा़ जल्द ही मामले का परदाफाश कर लिया जायेगा़
राजेश कुमार, एएसपी बेतिया

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >