पताही में व्यवसायी को मारी गोली, हालत गंभीर

पताही : थाना क्षेत्र के पश्चिमी बेला बैजू पंचायत के मुखिया प्रत्याशी रहे उपेंद्र साह को बुधवार की देर रात अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी. उपेंद्र पताही स्थित अपनी दुकान बंद कर बाइक से घर बेला बैजू लौट रहे थे. इसी दौरान पताही व रुपनी मठ के बीच सुनसान सरेह में घात लगाये अपराधियों […]

पताही : थाना क्षेत्र के पश्चिमी बेला बैजू पंचायत के मुखिया प्रत्याशी रहे उपेंद्र साह को बुधवार की देर रात अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी. उपेंद्र पताही स्थित अपनी दुकान बंद कर बाइक से घर बेला बैजू लौट रहे थे. इसी दौरान पताही व रुपनी मठ के बीच सुनसान सरेह में घात लगाये अपराधियों ने उनपर गोली चला दी.

गोली उसके िसर में लगी है. उनकी स्थिति गंभीर बतायी जा रही है. घटना की सूचना पर पहुंचे आसपास के लोगों के सहयोग से उपेंद्र साह को इलाज के लिए मोतिहारी लाया गया. घटना शाम करीब 7.30 बजे की बतायी जाती है. बाइक से उपेंद्र प्रतिदिन की तरह अपनी कपड़े की दुकान बंद कर अकेले घर लौट रहे थे. घटना की पुष्टि करते हुए पताही थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

इधर, घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.
पताही व रुपनी मठ के बीच रास्ते में हुई घटना
पताही अस्पताल
में तोड़फोड़
घायल को इलाज के लिए पताही सरकारी अस्पताल ले जाया गया. वहां डॉक्टर व एंबुलेंस के नहीं होने से आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा किया. इस दौरान अस्पताल में तोड़फोड़ की. आक्रोशित लोगों का तेवर देख अस्पताल में मौजूद कर्मी मौके से भाग गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >