चार लीटर देसी शराब के साथ महिला गिरफ्तार

बेतिया : मुफस्सिल पुलिस ने छापेमारी कर चार लीटर अवैध देसी शराब के साथ महिला धंधेबाज को गिरफ्तार कर ली. गिरफ्तार थाना क्षेत्र के पीपरा पकड़ी के कृष्णा बिन की पत्नी सुगांति देवी बतायी गयी है. थानाध्यक्ष जितेन्द्र प्रसाद ने बताया कि गुप्त सूचना मिली की पीपरा पकड़ी में देसी शराब बेची जा रही है. […]

बेतिया : मुफस्सिल पुलिस ने छापेमारी कर चार लीटर अवैध देसी शराब के साथ महिला धंधेबाज को गिरफ्तार कर ली. गिरफ्तार थाना क्षेत्र के पीपरा पकड़ी के कृष्णा बिन की पत्नी सुगांति देवी बतायी गयी है. थानाध्यक्ष जितेन्द्र प्रसाद ने बताया कि गुप्त सूचना मिली की पीपरा पकड़ी में देसी शराब बेची जा रही है. सूचना के आधार पर छापेमारी की गयी. महिला धंधेबाज को शराब बेचते रंगे हाथ धर-दबोचा गया है. गिरफ्तार धंधेबाज के पास से चार लीटर देसी शराब जब्त कर लिया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि अवैध शराब के महिला धंधेबाज पर नयी उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर की गयी है. मंगलवार को उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

जांच में शराब के साथ चार गिरफ्तार मधुबनी. धनहा थाना की पुलिस ने मंगलवार की देर शाम दहवा चेकपोस्ट से दो शराबियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. वही गौतमबुद्ध सेतु से भी जांच के दौरान शराब लेकर जा रहे उत्तरप्रदेश के कुशीनगर के दो लोगों को भी पकड़ कर जेल भेज दिया. थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि दहवा चेकपोस्ट से पकड़े गये दो शराबी कठार पंचायत निवासी नत्थु चौहान तथा तुरपट्टी थाना निवासी प्रमोद कोहार को मेडिकल जांच करवाया गया.
इस मामले में कांड संख्या 141/16 दर्ज कर जेल भेज दिया गया. उन्होंने बताया कि गौतमबुद्ध सेतु से जांच के दौरान पकड़े गये दोनों युवक उत्तरप्रदेश के रामकोला थाना के माडेराव निवासी विशाल चतुर्वेदी एवं ज्ञान प्रकाश राव है. जो शराब लेकर गौतम बुद्ध सेतु के रास्ते बिहार जा रहे थे. कांड संख्या 142/16 दर्ज कर इन्हें भी न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >