बेतिया : हॉस्टल व लाइब्रेरी समेत अन्य मांगों को लेकर सोमवार को स्थानीय गर्वनमेंट मेडिकल कालेज के छात्रों ने एमजेके अस्पताल के ओपीडी को ठप कर दिया. इस दौरान आंदोलन पर उतारू छात्रों ने किसी भी चिकित्सक को अंदर नहीं जाने दिया. छात्रो ने ओपीडी का मुख्य दरवाजा बंद कर वहीं पर धरने पर बैठ गये. अनिश्चितकालीन हड़ताल का एलान कर दिया. ओपीडी में चिकित्सकीय सलाह लेने आये ग्रामीण क्षेत्रों से आये मरीजों को वापस होना पड़ा.
मेडिकल छात्रों ने ठप करायी ओपीडी
बेतिया : हॉस्टल व लाइब्रेरी समेत अन्य मांगों को लेकर सोमवार को स्थानीय गर्वनमेंट मेडिकल कालेज के छात्रों ने एमजेके अस्पताल के ओपीडी को ठप कर दिया. इस दौरान आंदोलन पर उतारू छात्रों ने किसी भी चिकित्सक को अंदर नहीं जाने दिया. छात्रो ने ओपीडी का मुख्य दरवाजा बंद कर वहीं पर धरने पर बैठ […]

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम सुनील कुमार, एएसपी अभियान राजेश कुमार दलबल के साथ अस्पताल परिसर पहुंचे और छात्रों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया, लेकिन छात्र मानने को तैयार नहीं थे. छात्रों का कहना था कि उन्हें न तो छात्रावास की समुचित सुविधा है और न ही लैब की. पढ़ाई में भी कई प्रकार की बाधांए हैं. भवन निर्माण शीघ्र शुरू
मेडिकल कॉलेज के
करने की मांग पर अड़े छात्र डीएम को बुलाने की मांग कर रहे थे. आखिरकार डीएम लोकेश कुमार सिंह भी छात्रों के बीच पहुंचे. उन्होंने कड़ा रुख अख्तियार किया तब जाकर छात्र माने और आंदोलन वापस लिया. डीएम ने बताया कि छात्रों की मांग जायज है. इस संबंध में पत्राचार किया जायेगा और इसकी वस्तुस्थिति की जानकारी छात्रों को भी दी जायेगी.
डॉक्टरों को ओपीडी के अंदर जाने से रोका
हॉस्टल व लाइब्रेरी समेत अन्य मांगों को लेकर बैठे धरने पर
इलाज के लिए आये मरीजों को लौटना पड़ा वापस
डीएम के समझाने पर मानने को तैयार हुए छात्र