बैरिया : थाना क्षेत्र स्थित संतघाट चौक के समीप हाट सरैया गांव से पुलिस ने एक बोतल के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया़
गिरफ्तार युवक की पहचान राज कुमार के रूप में हुई है़ इसकी जानकारी थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने दी़ थानाध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग संत घाट चौक के समीप शराब पी रहे है़ सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की गयी़ छापेमारी में एक बोतल शराब के साथ राज कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया़
