बेतिया-लौरिया और बेतिया- चनपटिया मार्ग पर यात्रा अब खतरों के भरा है. दिन ढ़लने के बाद यहां लुटेरों का राज कायम हो जाता है. आने-जाने वाले राहगीरों को मारपीट कर हथियार दिखा पैसा, मोबाइल लुटना इनकी दिनचर्या में शामिल है. कम उम्र के इन स्मार्ट लुटेरों में पुलिस का तनिक भी खौफ नहीं है. तभी तो लगातार तीसरे दिन लूट की वारदात को अंजाम देकर लुटेरों ने पुलिस को खुली चुनौती दे डाली है.
शाम ढलते ही सक्रिय हो जाते हैं लुटेरे
बेतिया-लौरिया और बेतिया- चनपटिया मार्ग पर यात्रा अब खतरों के भरा है. दिन ढ़लने के बाद यहां लुटेरों का राज कायम हो जाता है. आने-जाने वाले राहगीरों को मारपीट कर हथियार दिखा पैसा, मोबाइल लुटना इनकी दिनचर्या में शामिल है. कम उम्र के इन स्मार्ट लुटेरों में पुलिस का तनिक भी खौफ नहीं है. तभी […]

बेतिया : भले ही सीएम क्राइम कंट्रोल को लेकर सख्त हो. लेकिन, बेतिया पुलिस को इसकी परवाह नहीं है. नतीजा लुटेरे और चोर बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम देने में जुटे हैं. बेतिया-लौरिया मार्ग में घटी लगातार तीन वारदातें तो महज बानगी के तौर पर है. हकीकत में हर रोज शाम ढलने के बाद दर्जनों राहगीरों के साथ राहजनी व लूट की घटना को अंजाम दिया जा रहा है.
इसमें से ज्यादातर लोग पुलिसिया पचड़े में नहीं आने के चलने थाने पर शिकायत ही नहीं कर रहे हैं और जो कुछ लोग थाने पहुंच भी रहे हैं तो उन्हें पुलिस द्वारा डांट-डपट कर भगा दिया जा रहा है. कुछ बड़े लूट के मामले ही पुलिसिया जांच में शामिल हो रहे हैं.
क्राइम कंट्रोल में नाकाम
बेतिया पुलिस क्राइम कंट्रोल में नाकाम दिख रही है. लुटेरे एक ही स्थल, मार्ग पर लगातार तीन-तीन वारदात अंजाम देकर भागने में कामयाब हो जा रहे हैं और पुलिस उन्हें पकड़ नहीं पा रही है.
व्यवसायियों में दहशत
लूट के मामले बढ़ने से व्यवसायियों में दहशत का माहौल हैं. माह भीतर ही लूट की कई घटनाएं घटी है. ऐसे में व्यवसायी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं. पुलिस इनमें सुरक्षा का भावना जगाने में विफल है.
कहते हैं एएसपी
सभी थानाध्यक्षों को सख्त निर्देश दिया गया है कि थाना क्षेत्र में गश्ती बढ़ाये और बढ़ रहे घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई करे.
राजेश कुमार
एएसपी अभियान