जन्मे प्रभु यीशु, गूंजा मैरी क्रिसमस

बेतिया : शुभ घड़ी आने वाली थी. गिरजाघर दुल्हन की तरह सजे हुए थे. इंतजार रात के 12 बजने की थी. जैसे ही घड़ी की दोनों सुईयां 12 पर आयी, वैसे ही चर्च के घंटे बज उठे. कैरोल गाये जाने लगे. प्रभु यीशु का जन्म हो गया था. मां मरियम का लाल घरती पर अवतरित […]

बेतिया : शुभ घड़ी आने वाली थी. गिरजाघर दुल्हन की तरह सजे हुए थे. इंतजार रात के 12 बजने की थी. जैसे ही घड़ी की दोनों सुईयां 12 पर आयी, वैसे ही चर्च के घंटे बज उठे. कैरोल गाये जाने लगे. प्रभु यीशु का जन्म हो गया था. मां मरियम का लाल घरती पर अवतरित हो गया था. खुशी से लोग झूम उठे. पटाखे छोड़े जाने लगे. केक कटने लगे. आधी रात में पूरा शहर हैप्पी क्रिसमस-मैरी क्रिसमस से गूंज उठा.

खासकर शहर के महागिरजाघर नेटिविटी ऑफ द ब्लेस्ड वर्जिन मेरी में मौजूद लोग जश्न में डूब गये. संगीत मंडली द्वारा बालक यीशु के आगमन के गीत (कैरोल) गायी गयी. शांति का राजा आ रहा है, ए पाक रात, ए बालक यीशु क्यू, दूत सेना स्वर्ग से उतर कर, तेरा हो अभिषेक अमन के राजकुमार.
जैसे गीतों को गाया जा रहा था. घंटियों की आवाज सुनते ही श्रद्धालु आकर्षक परिधानों में सज-धज कर गिरजाघर पहुंचने लगे. सर्द रात में मंद-मंद चलती ठंडी हवा में भी क्रिसमस का जोश व उमंग दिख रहा था. जैसे ही घंड़ी की सूईयों ने 12 बजाया. वैसे ही गिरजाघर परिसर में पुरोहितों का समुह बेतिया धर्मप्रांत के प्रशासक सह स्थानीय पल्ली पुरोहित फादर लॉरेंस पास्कल के नेतृत्व में बालक यीशु को लेकर गौशालों की तरफ बढ़े. जिसके पश्चात पुरोहित ने गिरजाघर परिसर में बने दोनों गौशालो में बालक यीशु को रखा. इसके बाद पुरोहितों का समुह गिरजाघर के पवित्र वेदी पर पहुंच समारोही मिस्सा को आरंभ कराया.
रौशनी में नहाये गिरजाघर
क्रिसमस में ईसाइयों के घरों से लेकर गिरजाघरों मे आकर्षक रूप से सजाया गया है. कृश्चन क्वार्टर की गलियों में स्थानीय युवकों द्वारा रॉलेक्स व रंग-बिरंगी लाइटों से सजावट की गयी है. जो क्रिसमस के रंग को दोगुनी कर रही है. नगर के मुख्य गिरजाघर के साथ-साथ केआर, दुसईया, गहिरी, चुहड़ी, चनपटिया, चखनी, रामपुर के गिरजाघरों मे भी बाहरी व अंदरूनी सजावट की गयी है.
मिले गले, दी बधाइयां
आकर्षक परिधानों मे गिरजाघरों मे पहुंचे इसाईयों ने क्रिसमस मास खत्म होने के साथ ही अपने-अपने परिजनों व दोस्तों से मिलने का सिलसिला शुरू कर दिये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >