शहर में एक दिन में चोरों ने उड़ायी तीन बाइक

बेतिया : मुफस्सिल थाना क्षेत्र से बुधवार को एक ही दिन चोरों ने तीन बाइक उड़ा ली. चोरी गयी तीनों बाइक में से अभी तक एक भी बाइक पुलिस बरामद नहीं कर सकी है. इधर तीनों बाइक मालिकों ने अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें खैरटिया के मनोज यादव, बैकुठवा के अशोक कुमार व ग्रामीण […]

बेतिया : मुफस्सिल थाना क्षेत्र से बुधवार को एक ही दिन चोरों ने तीन बाइक उड़ा ली. चोरी गयी तीनों बाइक में से अभी तक एक भी बाइक पुलिस बरामद नहीं कर सकी है. इधर तीनों बाइक मालिकों ने अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें खैरटिया के मनोज यादव, बैकुठवा के अशोक कुमार व ग्रामीण बैंक के संदीप कुमार के बाइक चोरी की घटना शामिल है.

मंगलवार की रात मनोज यादव की बाइक उसके घर से, अशोक की बाइक नवका टोला बहोरन चौक के समीप से व बैंक कर्मी संदीप कुमार की बाइक ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय के समीप से उड़ा ली. थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि सभी घटनाओं की प्राथमिकी दर्ज करके के जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >