हत्यारोपी पति गिरफ्तार

बेतिया़ : कालीबाग पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दी. गिरफ्तार हत्यारोपी किशनुबाग के तबरेज आलम बताया गया है. कालीबाग ओपी प्रभारी नरेन्द्र कुमार ने बताया कि तबरेज को न्यायिक हिरासत में बुधवार को जेल भेज दिया गया. उन्होंने बताया कि छह माह पूर्व तबरेज […]

बेतिया़ : कालीबाग पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दी. गिरफ्तार हत्यारोपी किशनुबाग के तबरेज आलम बताया गया है. कालीबाग ओपी प्रभारी नरेन्द्र कुमार ने बताया कि तबरेज को न्यायिक हिरासत में बुधवार को जेल भेज दिया गया.

उन्होंने बताया कि छह माह पूर्व तबरेज पर अपनी पत्नी खुशबू खातून को जला कर हत्या करने का आरोप है. इस मामले में साठी निवासी मृतक खुशबू के परिजनों ने प्राथमिकी दर्ज करायी थी. इसमें पति सहित ससुराल वालों को आरोपी बनाया गया है. प्राथमिकी में विवाहिता के परिजनों ने दहेज के लिए ससुराल वालों पर जला कर हत्या आरोप लगाया है.

इस मामले में सभी हत्यारोपी फरार चल रहे थे. गुप्त सूचना के पति तबरेज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. जबकि अन्य हत्यारोपियों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >