बगहा में चढ़ी स्कॉर्ट पार्टी सुगौली तक सफर

नरकटियागंज : डाउन जननायक एक्सप्रेस ट्रेन के यात्रियों की सुरक्षा के लिए रेलवे जवानों की स्कॉर्ट पार्टी बगहा से ही इस ट्रेन में सवार हुई. रेल अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, इस स्कॉर्ट को इसी ट्रेन में सुगौली जंक्शन तक जाना था. बताया जा रहा है कि इस ट्रेन से ज्यादातर मजदूर वर्ग के […]

नरकटियागंज : डाउन जननायक एक्सप्रेस ट्रेन के यात्रियों की सुरक्षा के लिए रेलवे जवानों की स्कॉर्ट पार्टी बगहा से ही इस ट्रेन में सवार हुई. रेल अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, इस स्कॉर्ट को इसी ट्रेन में सुगौली जंक्शन तक जाना था. बताया जा रहा है कि इस ट्रेन से ज्यादातर मजदूर वर्ग के यात्री यात्रा करते हैं और घर लौटने के क्रम में वे अपने साथ नगदी भी साथ ले कर चलते हैं. यही कारण था कि लुटेरों ने घंटों इंतजार कर इस ट्रेन को ही निशाना बनाया.

नहीं तो जननायक एक्सप्रेस में ये लुटेरे सवार नहीं होते. आये दिनों की तुलना में जननायक एक्सप्रेस करीब सात घंटा देरी से चल रही थी. इतने लंबे समय तक लुटेरे नरकटियागंज में इस ट्रेन का इंतजार नहीं करते. राजकीय रेल थानाध्यक्ष केदार प्रसाद ने बताया कि जननायक ट्रेन में यात्रियों की सुरक्षा के लिए बगहा से ही स्कार्ट पार्टी चली थी जो सुगौली तक गयी है. इस घटना की पड़ताल की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >