आरक्षित सीट पर नहीं होगा उसी जाति का कब्जा!

बेतिया : पंचायत चुनाव में इस बार वर्ष 2011 के जनगणना के आधार पर सीटों का आरक्षण किया जायेगा. आरक्षण रोस्टर में इस बात का पालन किया जायेगा कि नये रोस्टर में उस वह सीट फिर से उस जाति के कोटा में नहीं जाये. यानी यदि कोई पंचायत अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित था तो […]

बेतिया : पंचायत चुनाव में इस बार वर्ष 2011 के जनगणना के आधार पर सीटों का आरक्षण किया जायेगा. आरक्षण रोस्टर में इस बात का पालन किया जायेगा कि नये रोस्टर में उस वह सीट फिर से उस जाति के कोटा में नहीं जाये. यानी यदि कोई पंचायत अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित था तो नये रोस्टर में उसे अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित नहीं हो.

फार्मूला आधारित रोस्टर तैयार करने के दौरान यदि वह पंचायत फिर से अनुसूचित के लिए आरक्षित हो रहा होगा तो उसे बदल दिया जायेगा. यानि किसी भी हालत में पुराना आरक्षण रोस्टर लागू नहीं रहेगा. जिला पंचायती राज पदाधिकारी राजीव ने इसकी पुष्टि की है.

उन्होंेने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर पंचायत चुनाव की प्रशासनिक तैयारी आंरभ कर दी गयी है. इधर पंचायत चुनाव को लेकर आरक्षण रोस्टर तैयार करने के लिए मंगलवार को जिले के सभी प्रखंडो के प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी का प्रशिक्षण सह कार्यशाला काआयोजन किया गया.
डीपीआरओ राजीव ने बताया कि इस प्रशिक्षण में पंचायत आम निर्वाचन 2016 के लिए किये जानेवाले महत्वपूर्ण कायार्े की जानकारी भी राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा भेजे गये पत्र के आलोक में दी गयी है. प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारियों को प्रशिक्षण देने का कार्य जिला पंचायती राज पदाधिकारी के अलावे मास्टर ट्रेनर दीपक कुमार वर्मा एवं रंजन कुमार सिंह शामिल थे. उन्होंने बताया कि सर्वप्रथम वर्ष 2011 की जनगणना को आधार मानकर पंचायतो का नया आरक्षण रोस्टर तैयार किया जायेगा. उन्होंने बताया कि जिला में कैम्प लगाकर प्रखंडवार पंचायत का आरक्षण रोस्टर तैयार किया
जायेगा. वहीं प्रत्येक प्रखंडो के प्रभारी पदाधिकारी हीं पंचायत के सभी कार्यों का पर्यवेक्षक होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >