400 लीटर डीजल के साथ दो धराये

साठी : साठी पुलिस ने शनिवार की रात गोल्डेन ईरा पब्लिक स्कूल बेलवा के पास छापेमारी कर नेपाल ले जा रहे पांच मोटरसाइकिल पर लदा 400 लीटर डीजल सहित दो तस्कर को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया . वहीं तीन अन्य तस्कर पुलिस को देखते ही मोटरसाइकिल छोड़कर फरार हो गये . थानाध्यक्ष […]

साठी : साठी पुलिस ने शनिवार की रात गोल्डेन ईरा पब्लिक स्कूल बेलवा के पास छापेमारी कर नेपाल ले जा रहे पांच मोटरसाइकिल पर लदा 400 लीटर डीजल सहित दो तस्कर को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया . वहीं तीन अन्य तस्कर पुलिस को देखते ही मोटरसाइकिल छोड़कर फरार हो गये .

थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली की पांच मोटरसाइकिल पर तस्कर 400 लीटर डीजल लेकर नेपाल जा रहे हैं . सूचना मिलते ही प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी रामायण चौधरी नरकटियागंज, दारोगा रत्नेश कुमार वर्मा, दारोगा उमाशंकर चौधरी तथा थानाध्यक्ष स्वयं पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र के बेलवा गांव स्थित गोल्डेन ईरा पब्लिक स्कूल के पास छापेमारी कर 5 मोटरसाइकिल पर लदा 400 लीटर डीजल मोटरसाइकिल और दो तस्कर को गिरफ्तार कर लिया जबकी तीन तस्कर अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहे .

पकड़े गये युवक की पहचान थाना क्षेत्र के बृन्दावन निवासी अनकेश आलम एवं औरंगजेब आलम के रूप में हुई है . आपूर्ति पदाधिकारी के आवेदन पर मामला दर्ज कर तस्कर को जेल भेज दिया गया है .यहां बता दें कि नेपाल में हो रहे डीजल पेट्रोल और गैस की तस्करी को लेकर जिलाधिकारी के निर्देश पर एक छापेमारी दल का गठन किया गया है जिसमें अंचलाधिकारी, आपूर्ति पदाधिकारी और थाना के अधिकारी शामिल हैं .

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >