बेतिया : नप में कामगार यूनियन के हड़ताल व संडे के बाद भी नप का जेसीबी उप सभापति कुमार गौरव उर्फ रिंकी गुप्ता ने निकलवा सफाई करवाया. जेसीबी निजी ड्राइवर के माध्यम से लेकर वे शहर के राजड्योढ़ी परिसर में पहुंचे. वहां उन्होंने 16 जनवरी से शुरू होने वाले श्रीविष्णु महायज्ञ के यज्ञ स्थल को साफ कराया.
उप सभापति ने कहा कि विशेष परिस्थिति में वाहन निकाला गया है. उन्होंने कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए कार्य किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि नप कर्मचारियों की हड़ताल छठा वेतनमान को लेकर चल रहा है. उसे नप सभापति के माध्यम से सुलझा लिया जायेगा. नप के नोडल पदाधिकारी ने भी हड़ताली कर्मचारियों को भी इस दिशा में अाश्वासन दिया है. राजड्योढ़ी यज्ञ स्थल के सफाई के दौरान भाजपा नेता विजय पटवा, ब्रजमोहन पटेल आदि उपस्थित थे.
