4.5 किलो चरस व जाली नोट के साथ तीन धराये

बेतिया/ बैरिया : बगही नया बाबा चौक के समीप बैरिया को पुलिस को एक बड़ी उपलब्धि हाथ लगी. 4.5 किलो चरस व 20 हजार जाली नोट का खेप लेकर जा रहे तीन तस्करों ने पुलिस शनिवार को धर दबोचा. गिरफ्तार तस्करों में नौतन तेल्हुआ निवासी मुन्ना मियां, मझौलिया थाना के हरपुर निवासी अफरोज मियां व […]

बेतिया/ बैरिया : बगही नया बाबा चौक के समीप बैरिया को पुलिस को एक बड़ी उपलब्धि हाथ लगी. 4.5 किलो चरस व 20 हजार जाली नोट का खेप लेकर जा रहे तीन तस्करों ने पुलिस शनिवार को धर दबोचा. गिरफ्तार तस्करों में नौतन तेल्हुआ निवासी मुन्ना मियां, मझौलिया थाना के हरपुर निवासी अफरोज मियां व सिवान के शोभाकांत शामिल है.

बैरिया थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिली की कुछ तस्कर जाली नोट व चरस के साथ दियारा के रास्ते से यूपी जाने की तैयारी में लगे है. सूचना के आधार पर छापेमारी गयी तो एक बाइक तीन सवार बगही नया बाबा चौक पर मिले. जब इन लोगों की तलाशी की गयी तो इनके पास से 4.5 किलो चरस व 20 हजार रुपये के जाली नोट जब्त किये गये.

पूछताछ में तस्करों ने स्वीकारा है कि वे लोग जाली नोट व चरस नेपाल लाये थे और उसे यूपी ले जाने की तैयारी में लगे थे.

जाली नोट के कई मामले में थी मुन्ना की तलाश : बैरिया थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि जाली नोट व चरस के साथ तेल्हुआ का गिरफ्तार तस्कर मुन्ना मियां पर कई मामले लंबित है. मझौलिया में हाल के दिनों में जब्त तीन लाख के जाली नोट में भी तेल्हुआ निवासी मुन्ना मियां का नाम आया था. इसमें पुलिस को चकमा देकर मुन्ना फरार हो गया था. इसके अलावा देश के बड़े शहरों में भी मुन्ना के खिलाफ जाली नोट की तस्करी के मामले दर्ज है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >