बेतिया : जिले के प्राथमिक एवं उत्क्रमित व माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ाई करनेवाले पिछड़े वर्ग एवं अनुसूचित जाति जनजाति के प्री मैट्रिक छात्र छात्राओं के बीच अबतक 65 करोड़ 14 लाख की राशि का वितरण किया जा चुका है. इसकी जानकारी देते हुए जिला कल्याण पदाधिकारी राजेन्द्र चौबे ने बताया कि वित्तीय वर्ष 14-15 एवं 15-16 में प्री मैट्रिक पिछड़ी जाति के 6लाख 73 हजार 738 छात्र छात्राओं के बीच वितरण के लिए 33 करोड़ की राशि सभी विद्यालयों को विमुक्त कर दी गयी है.
वहीं अनुसूचित जाति जनजाति के 3 लाख 888 हजार 315 छात्र छात्राओ के बीच 32 करोड़ 14 लाख की राशि वितरित की गयी है. उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 14-15 में पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जाति जनजाति के 177 छात्र छात्राओं के बीच 69 लाख 36 हजार 303 की राशि वितरित की गयी है.
जबकि मुख्य मंत्री अनुसूचित जाति जनजाति मेधावृति योजना के तहत मैट्रिक प्रथम श्रेणी में 15-16 में 1299 बच्चों के बीच 1करोड़ 29 लाख 90 हजार, इंटर प्रथम श्रेणी में 742 छात्र छात्राओ के बीच 1करोड़ 11 लाख 30 हजार की राशि वितरित की गयी है.
जबकि मैट्रिक द्वितीय श्रेणी में 990 छात्र छात्राओं के बीच 79 लाख 20 हजार व इंटर द्वितीय श्रेणी में पास 920 छात्र छात्राओं के बीच 92 लाख की राशि वितरित की गयी है. उन्होंने बताया कि अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार अधिनियम के तहत अबतक 217 पीडि़तो के बीच 61 लाख की राशि वितरित की गयी है.
