शहर में ट्रैफिक प्लान फेल

बेतिया : शहर में लागू हुआ नया ट्रैफिक प्लान पखवारे भीतर ही फेल होता दिख रहा है. जिस उत्साह के साथ इस प्लान को लागू कराया गया, उसका अब कहीं भी असर नहीं दिख रहा है. लिहाजा ट्रैफिक समस्या जस की तस बरकरार है. कारण कि जिन अफसरों पर ट्रैफिक व्यवस्था की जिम्मेवारी थी, अब […]

बेतिया : शहर में लागू हुआ नया ट्रैफिक प्लान पखवारे भीतर ही फेल होता दिख रहा है. जिस उत्साह के साथ इस प्लान को लागू कराया गया, उसका अब कहीं भी असर नहीं दिख रहा है. लिहाजा ट्रैफिक समस्या जस की तस बरकरार है. कारण कि जिन अफसरों पर ट्रैफिक व्यवस्था की जिम्मेवारी थी, अब इसमें रुचि नहीं ले रहे हैं.

खास यह है कि बाइक व गाडि़यों पर स्टाइलिश नंबर प्लेट लगा पूरे दिन फर्राटा भरा जा रहा है. लेकिन उसपर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है. यहां तक की ऑन द स्पाट जुर्माना भी नहीं लिया जा रहा है.

शहर के सोआ बाबू चौक से ऑटो को हटाया गया था, लेकिन आज पूरे दिन वहां सड़क पर ऑटो खड़ी रहती है. वन-वे रूट पर ट्रैफिक
जवान सरकारी गाडि़यों को वन-वे में घुसा देते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >