व्यवस्था : दो शिफ्ट में होगी शहर की सफाई

बेतिया : उपसभापति कुमार गौरव उर्फ रिंकी गुप्ता ने मंगलवार को नप कार्यालय में अपना कार्यभार संभाला. उपसभापति ने कहा कि पार्षदों के सुझाव पर अमल करते हुए नप का विकास कार्य किया जायेगा. दो शिफ्ट में सफाई वाहन चलवाने की योजना काफी सराहनीय है. इससे भी लागू करने का प्रयास होगा. पूर्व उपसभापति आनंद […]

बेतिया : उपसभापति कुमार गौरव उर्फ रिंकी गुप्ता ने मंगलवार को नप कार्यालय में अपना कार्यभार संभाला. उपसभापति ने कहा कि पार्षदों के सुझाव पर अमल करते हुए नप का विकास कार्य किया जायेगा. दो शिफ्ट में सफाई वाहन चलवाने की योजना काफी सराहनीय है. इससे भी लागू करने का प्रयास होगा.

पूर्व उपसभापति आनंद सिंह ने कहा कि उपसभापति पद की बड़ी जिम्मेदारी होती है इस पद पर आसीन व्यक्ति को ही नप के पूरे सफाई व्यवस्था पर नियंत्रण रखना होता है. वही पार्षद अभिषेक पांडेय ने कहा कि बरसात से पहले ही नालों की सफाई करा दी जाय ताकि बरसात के दिनों शहर नहीं डूबे.

वही नप के अधिकांश सफाई वाहन खराब पड़े है उसे दुरुस्त करायी जाय. पार्षद सूरजकांत मिश्रा ने कहा कि हर वार्ड तक सफाई वाहन पहुंचे इसके लिए भी एक रोस्टर बने. सफाई वाहनों की अगर कमी हो तो उसकी खरीदारी की जाय. पार्षद केशव राज, पारस राम, पार्षद पति विजय रंजन ठाकुर, प्रमोद तिवारी,विनोद रफायल, रामाकांत महतो आदि ने भी पार्षदों के विचारों का समर्थन किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >