जयघोष के साथ निकली नवरात्र की कलश यात्रा

बेतिया : नवरात्र के पहले दिन प्रखंड के विभिन्न दुर्गा पूजा मंडप से जयघोष के साथ मंगलवार को भक्तों ने भव्य कलश यात्रा निकाले. बाजे-गाजे के साथ निकली शोभा यात्रा मे कन्याओं व महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया. खड्डा काली माई मंदिर से 251 कन्याओं ने कलश निकाल बड़ोरिया गांव में जल भरा. जिसका नेतृत्व […]

बेतिया : नवरात्र के पहले दिन प्रखंड के विभिन्न दुर्गा पूजा मंडप से जयघोष के साथ मंगलवार को भक्तों ने भव्य कलश यात्रा निकाले. बाजे-गाजे के साथ निकली शोभा यात्रा मे कन्याओं व महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया.

खड्डा काली माई मंदिर से 251 कन्याओं ने कलश निकाल बड़ोरिया गांव में जल भरा. जिसका नेतृत्व अध्यक्ष अनिल कुमार, सचिव रमेश प्रसाद, कोषाध्यक्ष सुजीत कुमार, हृदयानारायण, भुनेश्वर साह, मनोज कुशवाहा कर रहे थे. जबकि खड्डा पतहरी बह्म स्थान से मां भवानी का भव्य झांकी के साथ कलश यात्रा निकाली गयी.

जिसका नेतृत्व अध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर, सचिव कृष्ण प्रसाद, कोषाध्यक्ष गामा पासवान ने किया. इधर वनसपति माई श्यामपुर कोतराहा से कलश यात्रा निकाली गयी. यात्रा का नेतृत्व अध्यक्ष रमेश यादव, भीम यादव, लालबाबू यादव कर रहे थे. तेल्हुआ नवयुवक संघ तथा बसवरिया बह्म स्थान से आकर्षक शोभा यात्रा 101 कन्याओं ने निकाल गांव मे भक्तिमय माहौल बना दिया.

यात्रा मे मनोहर सहनी, नागेंद्र सहनी, शंभु कुमार, अमरजीत सहनी, भोला दास, मुन्ना साह, मदन यादव, वासुदेव सहनी आदि मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >