भाइयों समेत तीन की मौत

बेतिया : शहर के सुप्रिया सिनेमा रोड पर तेज रफ्तार से आ रही एक ट्रक ने बाइक सवार को पहले ठोकर मारा और फिर सड़क पर गिरे युवक पर चढ़ ग. इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. युवक हरेंद्र यादव(38) श्रीनगर थाना के पूजहा का रहने वाला था. मंगलवार को हरेंद्र अपनी बाइक […]

बेतिया : शहर के सुप्रिया सिनेमा रोड पर तेज रफ्तार से आ रही एक ट्रक ने बाइक सवार को पहले ठोकर मारा और फिर सड़क पर गिरे युवक पर चढ़ ग. इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी.

युवक हरेंद्र यादव(38) श्रीनगर थाना के पूजहा का रहने वाला था. मंगलवार को हरेंद्र अपनी बाइक से बाजार समिति आ रहा था. रास्ते में मोटानी पंप के पास सामने से आ रही एक ट्रक की बाइक से टक्कर हो गयी.

इससे हरेंद्र पहिये के नीचे आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है. चालक विनोद पाठक निवासी डुमरिया पूर्वी चंपारण पुलिस हिरासत में है.

दो दिन पहले आये थे घर, मची चीख-पुकार
ताजुद्दीन अंसारी तथा यूसूफ अंसारी की मौत से गांव में मातमी सन्नाटा छा गया है़ दोनों के मां का रो रो कर बुरा हाल है़ परिजनों ने बताया कि दोनों युवक कश्मीर में कारपेंटर का काम करते थे़ दो दिन पूर्व ही वे कश्मीर से घर लौटे थे़ उनके घर आने पर खुशी का माहौल था़
लेकिन अचानक हुए इस हादसे ने पूरे परिवार समेत आस पास के लोगों को भी सदमे में डाल दिया है़ दोनों युवकों की मौत ने सभी को झकझोर कर रख दिया. मुहर्रम पर्व में शामिल होने दोनों भाई घर आये थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >