गौनाहा : भारत से नेपाल ले जायी जा रहीं अष्टधातु की 32 मूर्तियां मिली हैं. एसएसबी ने भतुजला जंगल में छापेमारी कर इन मूर्तियों को बरामद किया हैं. हालांकि तस्कर नेपाल की ओर भागने में कामयाब रहे.
एसएसबी ने मूर्तियों को सहोदरा पुलिस को सौंप दिया हैं.
ऋिषकेश शर्मा ने बताया िक एसएसबी को सूचना मिली थी कि कुछ लोग भारी संख्या में मूर्तियों को नेपाल की ओर ले जा रहे हैं. सूचना पर एसएसबी ने छापेमारी की.
एसएसबी जवानों को देखते ही तस्कर मूर्तियां छोड़ नेपाल की ओर फरार हो गये. होदरा थानाध्यक्ष केएम गुप्ता ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.
