स्कूली छात्रों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

बेतिया : गांधी जयंती के अवसर पर राम कृष्ण विवेकानंद विद्या मंदिर की ओर से मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी. विद्यालय निदेशक मदन बनिक के नेतृत्व मे स्कूली छात्रों ने स्लोगन लगी तख्तियों के माध्यम से लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया. विद्यालय निदेशक मदन बनिक ने कहा कि लोक तंत्र की सफलता के […]

बेतिया : गांधी जयंती के अवसर पर राम कृष्ण विवेकानंद विद्या मंदिर की ओर से मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी. विद्यालय निदेशक मदन बनिक के नेतृत्व मे स्कूली छात्रों ने स्लोगन लगी तख्तियों के माध्यम से लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया.

विद्यालय निदेशक मदन बनिक ने कहा कि लोक तंत्र की सफलता के लिए मत के अधिकार का प्रयोग अनिवार्य है. मत का प्रयोग कर के ही हम राष्ट्र के विकास में भागीदार बन सकते है. नरकटियागंज.

सभी सरकारी एवं गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों में गांधी जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती मनायी गयी़ नगर के रेलवे प्रवेशिका उच्च विद्यालय, उच्च विद्यालय,मतिसरा गर्ल्स हाई स्कूल,उत्क्रमित मध्य विद्यालय पकड़ी समेत दर्जनों विद्यालयों में गांधी जयंती के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया़प्रधानाध्यापक म़ सनाउल्लाह,हर्ष मिश्र,कृष्णा पाठक,मनोज कुमार तिवारी,मधूसूदन चतुर्वेदी, अवधेश तिवारी ने इस अवसर पर गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादूर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया गया़

शिक्षकों ने बच्चों को दोनों महापुरूषों के जीवन से सीख लेने का उपदेश दिया़ प्रखंड कांग्रेस कमिटी की ओर से भी नगर के राम जानकी मंदिर पर गांधी जयंती का आयोजन किया़ जिसमें कृष्णा राय, सुरेन्द्र तिवारी,जगन्नाथ प्रसाद पाल,सुग्रीव महतो,शैलेश मिश्रा,उदयभान पासवान,विमला देवी आदि ने अपने अपने विचार रखें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >