वोट देना न समझें मजबूरी विकास के लिए है जरूरी

बेतिया : मतदाता जागरूकता अभियान को लेकर मंगलवार को के आर उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय मे श्लोगन व निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गयी. प्रतियोगिता में पर्यावरण मित्र क्लब, एनसीसी कैडेस् सहित 91 प्रतिभागी शामिल हुए. मतदान के महत्व व मत के अधिकारी के प्रति जागरूकता को लेकर छात्रों ने वोट देना न समझे मजबूरी बिहार के […]

बेतिया : मतदाता जागरूकता अभियान को लेकर मंगलवार को के आर उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय मे श्लोगन व निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गयी.

प्रतियोगिता में पर्यावरण मित्र क्लब, एनसीसी कैडेस् सहित 91 प्रतिभागी शामिल हुए.

मतदान के महत्व व मत के अधिकारी के प्रति जागरूकता को लेकर छात्रों ने वोट देना न समझे मजबूरी बिहार के विकास के लिए है यह जरूरी पराठा के साथ अच्छा लगता अचार वोट देकर बनाये निष्पक्ष सरकार, मतदान करना है जोरों से बिहार बचाना है, चोरों से मतदान करने जरूर जाना सही उम्मीदवार न हो तो नोटा बटन दबाना जैसे श्लोगनों के माध्यम से लोगों की जागरूक करने का प्रयास किया.

प्रतियोगिता के अंत मे विश्व नदी दिवस पर पर्यावरण मित्र व इको क्लब प्रभारी शिक्षक रेमी पीटर हेनरी ने छात्रो को नदी के महत्व से अवगत कराया. उन्होंने कहा नदियां हमारे जीवन की लाइन लाइन के समान है. इनका अस्तित्व मिटने से हमारा अस्तित्व समाप्त हो सकता है.

उन्होंने नदियों के संरक्षण व स्वच्छता के लिए छात्रों से जन जागरूकता की अपील की. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक फादर क्रिस्टोफर केरकेट्टा ने की. मौके पर केबिन माइकल, दीपक साह, दीपरंजन, रवि प्रकाश, चंचल नयन, आफताब खान, विवेक शर्मा, गोविंद कुमार, अमित कुशवाहा आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >