अनुपस्थित शिक्षकों का एक दिन का वेतन कटा
रामनगर : संकुल संसाधन केंद्रों पर चल रहे एक दिवसीय कार्यशाला का औचक निरीक्षण बीइओ गगनदेव राम ने मंगलवार को किया. उन्होंने बताया कि प्रखंड के सरहटवा व खटौरी मे चल रहे कार्यशाला का निरीक्षण किया गया.निरीक्षण के दौरान सरहटवा सीआरसी के कार्यशाला में 70 शिक्षक के जगह पर मात्र 19 शिक्षक उपस्थित पाये गये. […]
रामनगर : संकुल संसाधन केंद्रों पर चल रहे एक दिवसीय कार्यशाला का औचक निरीक्षण बीइओ गगनदेव राम ने मंगलवार को किया.
उन्होंने बताया कि प्रखंड के सरहटवा व खटौरी मे चल रहे कार्यशाला का निरीक्षण किया गया.निरीक्षण के दौरान सरहटवा सीआरसी के कार्यशाला में 70 शिक्षक के जगह पर मात्र 19 शिक्षक उपस्थित पाये गये.
वही खटौरी मे 68 शिक्षक की जगह पर 47 शिक्षक उपस्थित पाये गये.
बीइओ ने कहा कि सरहटवा की उपस्थिति काफी कम पायी गयी है. जिसे गंभीरता पूर्वक लेते हुए , सभी अनुपस्थित शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है.
साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि कहीं इसमें संकुल समन्वयक की भी संलिप्तता तो नहीं है. उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण सभी शिक्षकों के लिए अनिवार्य है.
इसमें विद्यालय में बच्चों की शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने, शैक्षणिक माहौल बनाने, कमजोर बच्चों पर विशेष ध्यान देने व विद्यालय के कार्य का ससमय निबटारा करने की जानकारी दी जाती है. ऐसे में शिक्षकों का अनुपस्थित रहना कार्य के प्रति लापरवाही दर्शाता है. जिसे हरगिज बरदाश्त नहीं किया जायेगा. मौके पर संकुल समन्वयक संजय कुमार पूरी, विनोद कुमार कुशवाहा सहित अन्य शिक्षक उपस्थित थे.