बेतिया : विधानसभा चुनाव में खपाने के लिए बंगाल से पश्चिम चंपारण में 10 लाख रुपये का जाली नोट पहुंचनेवाला था. पुलिस ने तस्करों के इस मंसूबे को विफल कर दिया.
बेतिया-मोतिहारी मुख्य पथ पर बखरिया चौक के समीप रांची से बेतिया आ रही यात्री बस से पुलिस ने जाली नोट की खेप के साथ एक बंगाली महिला को पकड़ा. उसकी निशानदेही पर नोट रिसीव करनेवाले मझौलिया थाना क्षेत्र के करमवा निवासी राजाराम प्रसाद के पुत्र रमेश कुमार को भी गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार महिला गुलनेशा प़ बंगाल के मालदा की है.
