बगहा(प. चंपारण). नरकटियागंज-गोरखपुर रेलखंड में ट्रेन से कट कर एक रॉयल बंगाल टाइगर (बाघिन) की मौत हो गयी. घटना वाल्मीकिनगर रोड रेलवे स्टेशन और यूपी के पनिअहवा रेलवे स्टेशन के बीच दिल्ली कैंप के समीप की है. गुरुवार की देर शाम में वन कर्मियों ने मृत बाघिन के शव को बरामद किया.
डीएफओ अमित कुमार ने बताया कि वाल्मीकिनगर रोड रेलवे स्टेशन और पनियहवा रेलवे स्टेशन के बीच पोल संख्या 30/ 301 के समीप झाड़ी से बाघिन का शव बरामद किया गया है. ऐसा लग रहा है कि ट्रेन से ठोकर लगने के कारण बाघिन की मौत हुई है.
