भगवान बाजार थानाध्यक्ष की गिरफ्तारी का आदेश

बेतिया : गवाही देने के लिए न्यायालय मे उपस्थित नहीं होने पर छपरा जिले के भगवान बाजार थाने के थानाध्यक्ष महेश प्रसाद यादव के विरुद्ध षष्टम् अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश राकेश पति तिवारी ने गिरफ्तारी वारंट निर्गत किया है. यह आदेश न्यायालय ने बेतिया नगर थाना कांड संख्या 272/13 के विचारण के दौरान पारित […]

बेतिया : गवाही देने के लिए न्यायालय मे उपस्थित नहीं होने पर छपरा जिले के भगवान बाजार थाने के थानाध्यक्ष महेश प्रसाद यादव के विरुद्ध षष्टम् अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश राकेश पति तिवारी ने गिरफ्तारी वारंट निर्गत किया है.
यह आदेश न्यायालय ने बेतिया नगर थाना कांड संख्या 272/13 के विचारण के दौरान पारित किया है. इस मामले मे छावनी के सुरेश साह के पुत्र रंजीत कुमार का अपहरण अपराधियों ने फिरौती के लिए कर लिया था तथा बाद में उसकी हत्या कर लाश को गायब कर दिया था. इस मामले में तीन आरोपित जेल में है.
महेश प्रसाद यादव इस घटना के महत्वपूर्ण गवाह है. लेकिन वो गवाही के लिए न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहे है. जिसके कारण मामले की सुनवाई पूरी नहीं हो रही है. न्यायालय ने पूर्व में गवाही के लिए उनको समन, जमानतीय वारंट निर्गत किया था. लेकिन वे न्यायालय में उपस्थित नहीं हुए. अंत में न्यायालय ने उनके विरुद्ध गैर जमानतीय वारंट निर्गत किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >