गंठबंधन तोड़ बिहार की जनता को नीतीश ने दिया धोखा

लौरिया/बगहा/बथवरिया/चौतरवा : प्रखंड मुख्यालय स्थित साहु जैन प्लस टू विद्यालय के प्रांगण व इंगलिसिया में भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रायोजित परिवर्तन यात्र के दौरान आम सभा आयोजित की गयी. पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि आप बिहार की जनता ने पिछले विधान सभा में तीन चौथाई वोट दिया एवं शर्त था कि जंगल […]

लौरिया/बगहा/बथवरिया/चौतरवा : प्रखंड मुख्यालय स्थित साहु जैन प्लस टू विद्यालय के प्रांगण व इंगलिसिया में भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रायोजित परिवर्तन यात्र के दौरान आम सभा आयोजित की गयी.

पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि आप बिहार की जनता ने पिछले विधान सभा में तीन चौथाई वोट दिया एवं शर्त था कि जंगल राज वापस नही आये. मैं पूछना चाहता हूं कि नीतीश सरकार ने गंठबंधन क्यों तोड़ा. सभा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह बेतिया विधायक रेणु देवी, सांसद सतीश चंद्र दूबे, संजय जायसवाल, सांसद जनक चमार, विधायक विनय बिहारी, राजेश वर्मा, विजय श्रीवास्तव, बबूआ जी दूबे, दिपेंद्र सर्राफ ने संबोधित किया.

मौके पर रिटायर्ड एडीजी अशोक कुमार गुप्ता , विधायक रश्मि वर्मा, विधान पार्षद लालबाबू प्रसाद, रालोसपा के अध्यक्ष भरत प्रसाद, लोजपा के रामनाथ शर्मा, कैलाश प्रसाद, नंदलाल प्रसाद, संतोष कुमार राव, संजय पांडेय, नंदकिशोर कुशवाहा, विनोद मिश्र, रमेश सिंह,पूर्व विधायक रामप्रसाद यादव, श्याम नारायण यादव, जिलाध्यक्ष रवींद्र श्रीवास्तव, श्रीकांत हलदर, मुन्ना जायसवाल, भूप नारायण यादव, दिनेश राव, मनोज सिंह, रामा प्रसाद, बलिराम तिवारी, बबलू मिश्र, गजेंद्र धर मिश्र, दीपचंद्र चौरसिया आदि उपस्थित थे.

आदि मौजूद रहे.
बगहा/ बथवरिया/ चौतरवा. बगहा के विकास के लिए बिहार में एनडीए की सरकार का होना जरूरी है. जिस तरह आप सबों के अपार समर्थन से केंद्र में एनडीए की सरकार बना. उसी तरह के समर्थन की दरकार है. शनिवार को परिवर्तन रथ के साथ पूर्व उप मुख्य मंत्री सुशील कुमार मोदी ने उमड़ी जन सैलाब को संबोधित करते हुए इंगलिसिया में कहा. बगहा पुलिस जिले के इगलिसिया में परिवर्तन रथ का अभूतपूर्व स्वागत किया गया. कार्यकर्ताओं के साथ सैकड़ों की संख्या में आम लोग स्वागत के वक्त मौजूद थे. परिवर्तन रथ इगलिसिया से जब परसौनी पहुंचा तो यहां भी लोगों की भारी भीड़ थी. श्री मोदी लोगों की भीड़ को देख कर गदगद हो गये. उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र की जनता ने जंगल राज को भोग है. बगैर नाम लिये लालू और नीतीश पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि ये दोनों फिर जंगलराज – 2 लाना चाहते हैं. इससे बचना है. भीड़ ने हाथ उठा कर समर्थन किया. पूर्व उप मुख्य मंत्री का काफिला देर शाम में बगहा के डीएम एकेडमी स्कूल में पहुंचा. वहां उन्होंने एक सभा को संबोधित किया. मौके पर सांसद सतीश चंद्र दूबे, रिटायर्ड एडीजी अशोक कुमार गुप्ता , पूर्व विधायक रामप्रसाद यादव, श्याम नारायण यादव, जिलाध्यक्ष रवींद्र श्रीवास्तव, श्रीकांत हलदर, मुन्ना जायसवाल, भूप नारायण यादव, दिनेश राव, मनोज सिंह, रामा प्रसाद, बलिराम तिवारी, बबलू मिश्र, गजेंद्र धर मिश्र, दीपचंद्र चौरसिया, पारस कुशवाहा आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >