छात्र के साथ दुष्कर्म व हत्या के मामले में प्राथमिकी दर्ज

गौनाहा/बेतिया : नवम वर्ग की छात्र से दुष्कर्म करने के बाद गला दबाकर हत्या करने व साक्ष्यको मिटाने के लिए तेजाब डालने के मामले मेंछात्र के पिता ने छह लोगों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में सीतम मुखिया, उनके दामाद व उसके दोस्तों , दुर्गेश कुमार व उसकी पत्नी भूलन […]

गौनाहा/बेतिया : नवम वर्ग की छात्र से दुष्कर्म करने के बाद गला दबाकर हत्या करने व साक्ष्यको मिटाने के लिए तेजाब डालने के मामले मेंछात्र के पिता ने छह लोगों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है.
दर्ज प्राथमिकी में सीतम मुखिया, उनके दामाद व उसके दोस्तों , दुर्गेश कुमार व उसकी पत्नी भूलन को आरोपित बनाया गया है. प्राथमिकी में बताया गया है कि 15 वर्षीय छात्र नंदकेश्वर सिंह उच्च विद्यालय पकड़ी अमोलवा में पढ़ती थी. वह 12 अगस्त की सुबह सात बजे शौच के लिए घर से निकली थी .
लेकिन वह वापस नहीं लौटी.परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की. 13 अगस्त की सुबह गन्ना के खेत में उसकी लाश मिली . छात्र के नाक-कान, मुंह से खून निकल रहा था.
थानाध्यक्ष आरके सिंह ने बताया कि मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. जांचोपरांत मामले की कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >