बेतिया. सावन महीना में हुई रविवार व सोमवार को हुई झमाझम बारिश से शहर पानी-पानी हो गया. जलजमाव के कारण शहर के कई सड़कों पर आवागमन भी बाधित हो गयी. विशेष परिस्थिति में ही लोग सोमवार को दोपहर बाद अपने घरों से निकले. वह भी घुटने भर पानी को लांघ कर. महिलाओं व बच्चों को इस जलजमाव से भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. हॉस्पिटल रोड, खुदा बख्श चौक, नाजनीन चौक, इलमराम चौक आदि जगहों पर नाला व सड़क का फर्क ही मिट गया था. कई वाहन इन सड़कों के किनारे बने नाला में धंस गयी.बारिश के चलते कई स्कूलों में हुई छुट्टी
बदला मौसम . झमाझम हुई बारिश, किसानों के चेहरे खिले
बेतिया. सावन महीना में हुई रविवार व सोमवार को हुई झमाझम बारिश से शहर पानी-पानी हो गया. जलजमाव के कारण शहर के कई सड़कों पर आवागमन भी बाधित हो गयी. विशेष परिस्थिति में ही लोग सोमवार को दोपहर बाद अपने घरों से निकले. वह भी घुटने भर पानी को लांघ कर. महिलाओं व बच्चों को […]

भारी बारिश व शहर में जल जमाव को देखते हुए कई निजी स्कूलों ने जल्दी छुट्टी कर दी. जलजमाव वाले मुहल् ले के लोगों ने अपने बच्चों को स्कूल भी नहीं भेजा.बारिश की बूंदों से नप की खुली नींद
झमाझम हुई बारिश के बाद चिर निद्रा में सोयी नप प्रशासन की नींद भी खुल गयी है. नगर परिषद जल जमाव वाले क्षेत्रों में जेसीबी व सफाई कर्मियों को भेज कर पानी निकलाने का जुगाड़ लगाया.
फिर भी ये कोशिश सोमवार को पूरी तरह बेकार ही साबित हुई. नप कर्मी कभी मुख्य नालों से कचरा निकलाते तो कभी छोटी नालियों की सफाई करते परेशान दिख रहे थे.