पुल निर्माण निगम के अभियंता को गोली मारी

साहेबगंज :साहेबगंज के बंगराघाट पर पुल निर्माण कार्य में लगे असिस्टेंट इंजीनियर संजय कुमार को सोमवार की शाम छह बजे अपराधियों ने गोली मार दी. गोली उनके पेट में लगी है. घटना साहेबगंज के धर्मशाला रोड स्थित हाजी अख्तर के दरवाजे पर हुई. घायलावस्था में उन्हें स्थानीय पीएचसी में भरती कराया गया है. जख्मी इंजीनियर […]

साहेबगंज :साहेबगंज के बंगराघाट पर पुल निर्माण कार्य में लगे असिस्टेंट इंजीनियर संजय कुमार को सोमवार की शाम छह बजे अपराधियों ने गोली मार दी. गोली उनके पेट में लगी है. घटना साहेबगंज के धर्मशाला रोड स्थित हाजी अख्तर के दरवाजे पर हुई. घायलावस्था में उन्हें स्थानीय पीएचसी में भरती कराया गया है. जख्मी इंजीनियर पटना के कंकड़बाग के रहने वाले हैं. गोली चलाने वाले अपराधियों ने घटनास्थल पर एक परचा छोड़ा है. बिहार पीपुल्स लिबरेशन आर्मी की ओर से जारी परचा पर लिखा गया है ‘हमारी चुप्पी को कमजोरी समझने की भूल न करें, वरना अंजाम यही होगा.’ इस घटना के बाद पुल निर्माण के काम में लगे कर्मियों व स्थानीय लोगों में दहशत है.

बताया जाता है कि बंगरा घाट पुल निर्माण कंपनी एसपी सिंगला के काम की निगरानी की जिम्मेदारी पुल निर्माण निगम की ओर से एकॉम वीआइएसपीएल ज्वाइंट वेंचर कंसलटेंसी को दी गयी है. कंसलटेंसी के पच्चीस इंजीनियर वहां कार्यरत हैं. सभी इंजीनियर साहेबगंज बाजार में किराये के मकान में रहते हैं. इनमें से कुछ हाजी अख्तर के मकान में और कुछ रामएकबाल सिंह के मकान में रहते हैं.
सोमवार की शाम दो बाइक पर सवार चार अपराधी रामएकबाल सिंह के यहां पहुंचे. वहां पूछने पर बताया गया कि अभी सभी इंजीनियर कहीं निकले हुए हैं. इसके बाद बाइक सवार अपराधी हाजी अख्तर के दरवाजे पर पहुंचे. वहां पर पांच-छह इंजीनियर बैठे हुए थे. वहां पहुंचते ही अपराधियों ने गोली चलानी शुरू कर दी. इससे वहां अफरातफरी मच गयी. अपराधियों द्वारा चलायी गयी एक गोली इंजीनियर संजय कुमार के पेट में लग गयी. इसके बाद अपराधी फायरिंग करते हुए भाग निकले. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक भागते समय वे एक को ढेर करने की बात फोन पर कर रहे थे. बताया जाता है कि अपराधियों ने सात चक्र गोलियां चलायीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >