जवान ने किया पीजी की छात्र से रेप

बगहा :श्रीनगर सीमा पर तैनात एक जवान ने अपने रिश्तेदार की लड़की को झांसे में लेकर गुजरात के अहमदाबाद में दुष्कर्म किया. इसका वीडियो बना कर सोशल नेटवर्किग साइट पर डाल दिया. पीड़िता अहमदाबाद के एक यूनिवर्सिटी में पीजी की छात्र है. आरोपित व पीड़िता दोनों ही पश्चिम चंपारण जिले के रहनेवाले हैं. सोमवार को […]

बगहा :श्रीनगर सीमा पर तैनात एक जवान ने अपने रिश्तेदार की लड़की को झांसे में लेकर गुजरात के अहमदाबाद में दुष्कर्म किया. इसका वीडियो बना कर सोशल नेटवर्किग साइट पर डाल दिया. पीड़िता अहमदाबाद के एक यूनिवर्सिटी में पीजी की छात्र है. आरोपित व पीड़िता दोनों ही पश्चिम चंपारण जिले के रहनेवाले हैं.

सोमवार को आरोपित को गिरफ्तार करने के लिए जब गुजरात पुलिस रामनगर थाने के पचरुखिया गांव में पहुंची, तो मामला सामने आये. मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस यहां पहुंची थी. हालांकि आरोपित पकड़ा नहीं जा सका. करीब पांच घंटे तक कई जगहों पर छापेमारी हुई. छापेमारी में रामनगर थानाध्यक्ष भारतेंदु प्रसाद देव भी शामिल थे.
पुल निर्माण निगम के अभियंता को गोली मारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >