मेल सजिर्कल वार्ड में हथियार दिखा मरीज के पिता से मारपीट, घायल

बेतिया : एमजेके अस्पताल में मरीज के पिता को अवैध हथियार दिखा कतिपय तत्वों ने बेरहमी से पिटाई कर दी.घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी हथियार लहराते हुए फरार हो गये. घटना शुक्रवार सुबह दस बजे की बतायी गयी है. घटना पीछे शहर के नुनियार मोहल्ले के चिकपट्टी में सड़क चौड़ीकरण के नाम पर […]

बेतिया : एमजेके अस्पताल में मरीज के पिता को अवैध हथियार दिखा कतिपय तत्वों ने बेरहमी से पिटाई कर दी.घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी हथियार लहराते हुए फरार हो गये. घटना शुक्रवार सुबह दस बजे की बतायी गयी है.
घटना पीछे शहर के नुनियार मोहल्ले के चिकपट्टी में सड़क चौड़ीकरण के नाम पर मंदिर तोड़ना बताया जा रहा है. मंदिर तोड़ने को लेकर पप्पू तिवारी ने विरोध किया था. विरोध को लेकर मनोज पटेल, लालू गुप्ता, राजू गुप्ता, भोलू गुप्ता व डब्लू गुप्ता ने मारपीट कर पप्पू को घायल कर दिया था. इस मामले में पप्पू ने नगर थाना में उक्त सभी लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी थी.
प्राथमिकी से खार खाये हुए आरोपियों ने शुक्रवार को अस्पताल में पहुंचकर पप्पू के पिता शंभू नाथ तिवारी को हथियार दिखा कर मारपीट कर घायल कर दिया. जब अस्पताल कर्मी इसका विरोध व हमलावरों को पकड़ने की कोशिश की तो वे हथियार का भय दिखा कर भागने में सफल हो गये. नगर थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. अस्पताल में ऐसी हरकत करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >